आपका बच्चा इंटरनेट पर क्या देख रहा है, क्या डाउनलोड कर रहा है। सबकुछ जानिए और कंट्रोल कीजिए इस 'पैरेंटल कंट्रोल' से। देखिए कैसे...
विज्ञापन
2 of 7
Mobile Apps
- फोटो : File Photo
पैरेंटल कंट्रोल क्या है?
आज कंप्यूटर और स्मार्टफोन ने आपके और आपके बच्चों के लिए इंटरनेट को आसान बना दिया है ऐसे में हर उम्र के बच्चे की पहुंच इंटरनेट पर पड़ी उन चीजों तक हो गई है, जिससे बच्चों को दूर रखना चाहिए। ऐसी सामग्री से बच्चों को बचाना पेरेंट्स के लिए काफी कठिन काम है। लेकिन कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
Parental controls
बच्चे तो बच्चे होते हैं उन्हें अगर उन कोई रोक टोक न हो तो वो पूरे दिन कंप्यूटर से या इंटरनेट से चिपके रह सकते हैं और खासतौर पर तक जब माता पिता घर पर न हों। ऐसे में वह गूगल प्ले स्टोर से कई गेम आदि डाउनलोड कर लेते हैं। पैरेंटल कंट्रोल का आप्शन बच्चों को ऐसा करने से रोकता है।
4 of 7
Google Play Protect
ऐसे सेटअप करें
- गूगल प्लेस्टोर पर जाकर सेटिंग्स में जाएं
- इसमें एक ऑप्शन होता है पैरेन्टल कंट्रोल
- पैरेन्टल कंट्रोल ऑफ है, तो उसे ऑन करें
विज्ञापन
5 of 7
Apps
- जैसे ही आप इसे ऑन करेंगे तो यह पासवर्ड पूछेगा। इसमें आप एक पासवर्ड बनाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें ये पासवर्ड आपके बच्चों को न पता हो
- पासवर्ड को दोबारा टाइप कर उसे कन्फर्म करें। इससे अब आपका बच्चा बिना पासवर्ड या आपकी जानकारी के कोई भी खतरनाक साइट ब्राउज नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
6 of 7
एप्स
- फोटो : getty
- इसके बाद एप्स एंड गेम्स पर क्लिक करें
- इसमें आपको कई विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से आप ‘रेटेड फॉर 3+’ को चुनिए और सेव कर दीजिए। इससे बच्चा कोई गेम डाउनलोड नहीं कर सकेगा और ऑनलाइन भी गेम नहीं खेल सकेगा
- गेम्स की ही तरह आप फोन पर वीडियोज, मूवीज और म्यूजिक को भी नियंत्रित कर सकते हैं
- यह सब करने से आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि यह करने से बच्चे चाहकर भी किसी भी तरीके से ब्लू व्हेल को इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे और साथ ही इंटरनेट पर अन्य खतरनाक गेम्स या अन्य चीजों से दूर रहेंगे।