फाइल फोटो
ऐसे बढ़ेंगे इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स
मनीष चोपड़ा ने कहा कि इंस्टाग्राम पर आपको फोलोअर्स बढ़ाने हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा। पहले आपको अपनी ऑडियंस सेलेक्ट करनी होगी। इसके साथ ही यह देखना होगा कि आपको बिजनेस, सोशल या फिर प्राइवेट कौन-सी कैटेगरी चुननी है। इसके बाद आपको इसी फ्लेवर का कंटेंट डेवलप करना होगा। 15 सेकेंड के वीडियो को ज्यादा से ज्यादा डालें, जिससे लोग कनेक्ट रहें। यदि इससे ज्यादा समय का वीडियो होगा तो वह स्वतः इंस्टाग्राम टीवी पर चला जाएगा। मसलन यदि आप फैशन पर काम करना चाहते हैं तो यूथ को कनेक्ट करें, जिसमें कॉलेज कम्यूनिटी के साथ ही कई अन्य लोग भी कनेक्ट होते हैं। इसमें आप पोस्ट भी ऐसे ही डालें, जो रचनात्मक हों और लोगों को आकर्षित करने के साथ उनको कुछ नया संदेश या जानकारी दें।