मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर कुछ ऐसे सच सामने आए हैं, जिनके बारे में जान लेंगे तो कभी भी इसमें हिस्सा लेने का नहीं सोचेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ में इमाम सिद्दिकी
बिग बॉस एक ऐसा ट्रॉमा सेंटर हैं, जहां रोज आपको ऐसी स्थितियों से गुजरना होता है कि आपकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आपको यकीनन एक काउंसलर की जरूरत पड़ती है, जो आपको फिर से नॉर्मल कर सके। किस्मत से मैं खुद एक काउंसलर हूं, ऐसे में मैंने खुद को बाहर की दुनिया के अनुसार दोबारा ढाला। ये कहना है बिग बॉस सीजन-6 में सलमान खान से तकरार से लेकर बहसबाजी से मशहूर हुए इमाम सिद्दिकी का।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ में इमाम सिद्दिकी
दुनिया की नजर में पाकिस्तान की छवि काफी खराब है, वहीं देश के बारे में भारतीय क्या सोचते हैं। इमाम सिद्दिकी के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है। मेरे दादा पाकिस्तान से थे, लेकिन मेरे दिल में कभी ख्याल नहीं आया कि पाकिस्तान जाऊं। मुझे डर लगता है कि वहां जाऊंगा तो कोई मुझे मार डालेगा। मुझे लगता है कि एक देश के रूप में ऐसी छवि बहुत बुरी है। मुझे खुशी है कि मैं हिंदुस्तानी हूं और ये जगह सभी के लिए सुरक्षित है।
4 of 7
चंडीगढ़ में इमाम सिद्दिकी
इमाम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मैं ऐसे कई तमाम प्रतिभागियों को जानता हूं जो बिग बॉस में हिस्सा लेते हैं और इसके बाद कितने ही क्लीनिक और साइकोलॉजिस्ट के पास जाते हैं। बोले कि रिएलिटी शो करने के बाद मुझे इतने सारे रिएलिटी शो के लिए कॉल आए लेकिन सभी के लिए मैंने मना कर दिया। मुझे रिएलिटी शो अब ज्यादा नहीं भाते।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ में इमाम सिद्दिकी
इमाम ने बताया कि वे अब रियलिटी शो के एंकर के रूप में काम करना चाहते हैं। इमाम सिद्दीकी ने कहा कि वह एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वही रहना पसंद करेंगे। जहां तक बिग बॉस का सवाल है तो उसमें पहुंचना महज एक संयोग रहा।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ में इमाम सिद्दिकी
इमाम ने कहा कि फिलहाल वह स्टाइलिंग एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप कर रहे हैं। मुंबई में कारपोरेट्स के लिए वह ऐसी वर्कशॉप करते हैं और चंडीगढ़ में भी इसी सिलसिले में आए हैं। इमाम एक प्रसिद्ध टीवी सेलिब्रिटी हैं और तड़क भड़क जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। सिद्दीकी ने कहा कि सेकुलरिज्म पर वह विश्वास नहीं रखते हैं। ज्यादातर लोग इसका सही मतलब नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक समान हैं।
उन्होंने बताया कि उनके रोल माडल उनके अभिभावक हैं, जिन्होंने उन्हें करियर में काफी मदद प्रदान की। इमाम शांति और प्रेम में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि आर्ट के माध्यम से सभी को जोड़ना आसान है। इमाम ने कहा कि उनको डांस पसंद है और कविताएं लिखना भी उनके शौक में शुमार है। इमाम ने बताया कि ‘जस्सी जैसी कोई नही’ में मोना सिंह के चरित्र ‘जस्सी’ का मेक ओवर उन्होंने ही किया।