फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Fri, 18 Dec 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के अबोहर में शिव लाल डोडा के फार्म हाउस में हुई गैंगवार में मारे गए भीम टांक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

2 of 8
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पता चला कि हमलावरों ने भीम टांक के दोनों हाथ व पैर काटते हुए उसके शरीर पर करीब 20 जगह गहरी चोटें मारी थीं।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

3 of 8
सरकारी अस्पताल अबोहर के एसएमओ डा. युधिष्ठिर चौधरी के मुताबिक रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि भीम के बाएं हाथ व बाएं पैर में अधिक चोटें मारी गई। संभवत: दाएं हाथ से उसने अपने आप को बचाने का हर प्रयास किया होगा।

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

4 of 8
एसएमओ डा. युधिष्ठिर चौधरी, डा. महेश व डा. अमन नागपाल की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस प्रकार के कई खुलासे हुए हैं। आठ पेजों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

5 of 8
रिपोर्ट में दिखाया गया है कि भीम टांक के शरीर के पिछले हिस्से पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले। जबकि अगले हिस्से पर मिले चोट के निशान अधिकतम 9 सेमी. गहरे पाए गए। तेजधार हथियारों से लगी चोटों के कारण भीम के शरीर से अधिकतर रक्त बह गया और परिणामस्वरूप अमृतसर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

6 of 8
दूसरी ओर, भीम टांक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को वीरवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

7 of 8
थाना बहाववाला पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों विवेक उर्फ विक्की विज तथा अमरजीत उर्फ गक्खू को गिरफ्तार करते हुए विक्की की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन घातक हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन

अबोहर कांडः देखिए, क्या कहती है भीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

8 of 8
दोनों को वीरवार न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। भीम हत्याकांड मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें