रिहर्सल करते वायुसैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक-दूसरे से कम दूरी पर जैसे ही विमान निकले तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। वायुसेना की विभिन्न विमानों ने आकाशगंगा, एनसाइन, एकलव्य, त्रिशूल, वज्र सहित विभिन्न फॉर्मेशन में उड़ान भरे। फ्लाई पास्ट में सारंग की टीम ने आसमान को अपने रंगों से भर दिया। ट्रांसफॉर्मर फॉर्मेशन में राफेल, सुखोई और तेजस का संयुक्त एयर शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।