बच्चे अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद स्कूल पहुंचे। पहले दिन बच्चों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया गया। कक्षाओं में छात्रों के बीच छह फुट की दूरी रही। छात्र मास्क पहनने के अलावा एक अतिरिक्त मास्क, पानी की बोतल और सैनिटाइजर भी साथ लाए। स्कूल प्रिंसिपल राजेश सचदेवा ने बताया कि मेन गेट पर ही सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य किया गया।