फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला स्कूल, जहां विद्यार्थियों के लिए लगाया गया कोरोना वायरस रोधी आधुनिक सेटअप

Sat, 29 Aug 2020 10:55 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • विद्यार्थियों के लिए देश का पहला सुरक्षित परिसर बना सोनीपत में
  • लिटल एंजल स्कूल में लगाया गया वायरस रोधी आधुनिक सैटअप
  • गेट पर टर्न स्टाइल डिजिटल सैट, कमरों में वायरस रोधी प्रकाश पुंज
विज्ञापन
स्कूल में लगा कोरोना रोधी सेटअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी कोरोना वायरस सिस्टम लगाने वाला लिटल एंजल्स देश का पहला ऐसा स्कूल होने का दावा किया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन और प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मौजूद रहकर संयुक्त रूप से इस सिस्टम का उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अन्य विद्यालयों को भी ऐसा व्यवस्थाएं अपनाकर बच्चों को सुरक्षित रखकर शिक्षा देने का विकल्प तलाशना चाहिए। इस दौरान स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य ने कहा कि देश में लिटिल एंजल्स पहला स्कूल बन गया है जिसने ऐसा सिस्टम लगाया है।  

विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य ने बताया कि बच्चों के स्कूल आगमन के लिए कोविड-19 सुरक्षित एंजल्स जंक्शन-1 व 2 का निर्माण किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग और आगंतुकों की सुविधा के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया गया है। विद्यालय में आगमन से टैब से चेहरे की स्कैनिंग के बाद ही एंट्री होगी। विद्यालय के हर कमरे में यूवीसी लैंप लगाए गए हैं जो कीटाणुरहित करने के लिए कार्य करेंगे। बसों के अंदर भी सैनिटाइज करने की जगह एंटी वायरस सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने नई शिक्षा नीति की चर्चा की। उन्होंने नैतिक शिक्षा, मूल्यों व संस्कार निर्माण पर बल दिया। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने एक संदेश के माध्यम से विद्यालय में कोविड-19 मुक्त व्यवस्था करने पर बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व निर्मल चौधरी ने पौधरोपण किया।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, डीसी श्याम लाल पूनिया, डीईओ जोगेंद्र सिंह हुड्डा, किरणबाला, निशांत छौक्कर, स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य, निदेशक डॉ. नेहा आर्य, प्रिंसिपल आशा गोयल, आरएस विर्क, अनिरूद्ध सचदेवा, प्रीति गुगनानी, अंशुल पठानिया, राजेश बजाज, आदि मौजूद रहे।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें