पूर्व सैनिक के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। भिवानी एसबीआई की मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर राम सिंह ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 12
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
- फोटो : अमर उजाला
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की भिवानी शाखा ने स्पष्ट किया है कि ओआरओपी के लिए जान देने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को पेंशन दी जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 12
बहुत कुछ थे पूर्व फौजी रामकिशन की जिंदगी में।
बैंक की ओर से कोई कमी नहीं की गई। इस बारे में रामकिशन ने कभी भी बैंक को न तो मौखिक और न ही लिखित में शिकायत दी।
4 of 12
खुदकुशी करने वाले रामकिशन ग्रेवाल (65) का जीवन।
बैंक की ओर से कम पेंशन मिलने की खबर के बाद वीरवार को एसबीआई की मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर राम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि बीती 26 अक्तूबर को रामकिशन के खातें में 22,608 रुपये पेंशन के आए थे।
विज्ञापन
5 of 12
रामकिशन के बेटे जसवंत ने सुसाइड पर किया बड़ा खुलासा
28 व 29 अक्तूबर को खाते से राशि की निकासी हुई। 28 अक्तूबर को रामकिशन बैंक में आए भी थे। उन्होंने लिखित व मौखिक कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
6 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
उधर, आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन को शहीद का दर्जा मिलेगा या नहीं, लेकिन सियासत की आंच वीरवार को दिल्ली से बामला पहुंचकर भी ठंडी नहीं हुई।
विज्ञापन
7 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
अंत्येष्टि के मौके पर कांग्रेस, भाजपा और आप के तमाम दिग्गज नेता परिजनों के गम में शरीक हुए, लेकिन एक दूसरे पर राजनीतिक निशाने साधने से नहीं चूके।
8 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
आप ने भाजपा और कांग्रेस पर सैनिकों के हितों की अनदेखी करने के आरोप जड़े, वहीं भाजपा ने कांग्रेस और आप को घेरते हुए इनके पास कोई मुद्दा नहीं होने की बात कही।
9 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना मच्छर से करते हुए कहा कि ये कैमरे की लाइट देखते ही इकट्ठे हो जाते हैं। दरअसल दोनों ही पार्टियों के पास मुद्दों का अभाव है।
10 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
दिल्ली सीएम केजरीवाल का एक बार फिर से दिल्ली पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा। वे बोले कि पूर्व सैनिक के परिजनों को हिरासत में क्यों लिया गया। इसकी जांच होना चाहिए।
11 of 12
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
सूबेदार रामकिशन के निधन पर शोक जताने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। जब उनसे पूछा गया कि इस मामले में आप पर राजनीति करने के आरोप लग रहे हैं तो उनका जवाब था, हां हम राजनीति करते हैं।
SBI मैनेजर ने पूर्व सैनिक की सुसाइड के सच को झुठलाया
केजरीवाल ने कहा कि वह पूर्व सैनिकों को उनका हक दिलाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जबकि मोदी पूर्व सैनिकों से उनका हक छीनने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामकिशन की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर भी भड़ास निकाली और कहा कि पूरा परिवार सदमे में था फिर भी पुलिस ने परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर मारपीट की।