चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी में लू लगने से किडनी, लीवर और हार्ट को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जानिए, लू से कैसे करें अपना बचाव और क्या होगा नुकसान?
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
2 of 8
चिलचिलाती धूप और लू की वजह से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। शरीर से पसीना ज्यादा निकलने और पानी की कमी होने से गुर्दे की पथरी होने की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
3 of 8
मैक्स बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियक कैथ लैब के सह निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी और लू से डिहाइड्रेशन होता है, जिससे रक्त पतला होने का खतरा रहता है। इससे रक्त का थक्का बनने में दिक्कत होती है और हृदयाघात का खतरा रहता है। गर्मी से डिहाइड्रेशन होने से वैसे मरीजों को भी दिक्कत होती है जो हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और निरंतर दवा का सेवन करते हों।
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
4 of 8
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्य डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि अधिक गर्मी से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। गर्मी से किडनी, लीवर और हृदय रोगियों की परेशानी और बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन कम मात्रा में निकलता है और यूरिन का रंग भी पीला होने लगता है। इससे गुर्दे की पथरी होने का खतरा रहता है। हेपेटाइटिस मरीजों के लिए भी गर्मी खतरनाक होती है।
विज्ञापन
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
5 of 8
भगवान महावीर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमन प्रताप सिंह ने बताया कि आग उगलती सूर्य की किरणों से शरीर के कई अंगों को खतरा होता है। शरीर में पानी की कमी से मानसिक शिथिलता का भी खतरा रहता है। गर्मी में शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकलने से दिमाग पर बहुत गहरा असर पड़ता है। यही कारण है कि कई बार गर्मी में लोग अचेत हो जाते हैं और पानी देने के बाद चेतनावस्था में आ जाते हैं।
विज्ञापन
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
6 of 8
धूप लगने के लक्षण- पैर-हाथ में अकड़न, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छाना, उल्टी होना, थका-थका सा महसूस करना, सिर में दर्द होना, अक्सर शरीर में बुखार का अनुभव होना।
विज्ञापन
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
7 of 8
बचाव और एहतियात- तेज धूप में जाने से बचें, हर दिन कम से कम दो से तीन लिटर पानी पीयें। संभव हो तो नींबू-पानी, तरबूज, ककड़ी और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। ठंडे पानी से बार-बार चेहरा धोएं। सड़क पर बिक रहे कटे हुए फल न खाएं। देर से बना हुआ खाना नहीं खाएं।
देखिए, धूप और गर्मी से बचना क्यों जरूरी, क्या बीमारियां?
8 of 8
फुल बाजू के कपड़े पहनें, जहां तक संभव हो हल्के और सूती कपड़े। बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ रखें। ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं। कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। धूप में निकलने से पहले संसक्रीन लोशन लगाएं।