फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

Tue, 02 Jun 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
नाना-नानी के घर गर्मी की छुट्टियां मनाने आई दो मासूम बहनें दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दिल को दहला देने वाली यह घटना हरियाणा के पानीपत के हुडा सेक्टर-11/12 में घटी। दाससे की शिकार दोनों मासूम बहनों की उम्र 11 व 13 साल थी और मरने वाली एक लड़की सेक्टर-24-डी चंडीगढ़ व एक पंचशील नगर अजमेर की रहने वाली थी। हादसे में उनके मौसेरी बहन-भाई बाल-बाल बच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

2 of 6
हादसे के वक्त दोनों मासूम बहनें अपनी मौसी के घर थी और परिवार का कोई बड़ा सदस्य घर पर नहीं था। दोनों के शव बैड के साथ नीचे पड़े मिले। हादसा मकान के मैदानी तल स्थित ड्राइंगरूम में रखे पॉलिएस्टर के कपड़े में लगी आग से भड़का। आगजनी के कारणों का पता नहीं चला सका है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

3 of 6
घटना रविवार की सुबह हुई। सेक्टर-11/12 स्थित सतपाल सेठी के मकान में अचानक धुएं के गुब्बार व आग की लपटे उठने लगी और चारों तरफ हंगामा मच गया। पुलिस व दमकल विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। आग की लपटों में सांची (11) निवासी सेक्टर-24-डी चंडीगढ़ व खुशी (13) निवासी पंचशील नगर अजमेर की जिंदा जल गई।

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

4 of 6
हादसे के दौरान सतपाल की बेटी तानिया व बेटा तुषार छत से होकर दूसरे मकानों में कूद गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शवों को निकालकर शवगृह में रखवाया। सतपाल सेठी ने बताया कि वह और उसका भाई कृष्ण एक ही मकान में रहते हैं और उसका ससुर दौलत राम सेक्टर-12 में रहता है।
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

5 of 6
उसकी साली कंचन निवासी पंचशील नगर अजमेर व प्रीति निवासी सेक्टर-24-डी चंडीगढ़ अपने बच्चों के साथ अपने मायके आई हुई थी। उसकी पत्नी मंजू, साली कंचन व प्रीति अपने मायके में सो गई और उसकी बेटी तानिया, बेटा तुषार और दोनों सालियों की लड़कियां खुशी व सांची उसके मकान में आकर सो गई। वह सुबह अपने दोनों भाइयों के साथ बिजनेस के सिलसिले में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गईं दो बहनें आग में जिंदा जल गईं, तस्वीरें

6 of 6
और कुछ देर बाद ही मकान के मैदानी तल में रखे सामान में आग गई। जिसमें उसकी साली की लड़कियां खुशी व सांची की मौत हो गई। खुशी सातवीं कक्षा व सांची छठी कक्षा में पढ़ती थी। हादसे की सूचना के बाद तीनों के परिवारों में मातम छा गया। चांदनी बराग थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें