फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पीयू में एक रोती हुई लड़की पर बना दिया था गाना, पढ़िए सतिंदर की अनकही बातें

Thu, 27 Jul 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Satinder Sartaj
मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज जब पीयू पहुंचे तो उन्होने अपने कई फेमस गानों के पीछे की असली कहानी बताई। आप भी पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 8
Satinder Sartaj
दरअसल, मशहूर सूफी गायक और अभिनेता सतिंदर सरताज को पंजाब यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वीसी प्रोफेसर अरुण कुमार ने सम्मान समारोह में उनकी ताजपोशी की गई। साथ ही उन्हें पीयू की एल्यूमिनाई एसोसिएशन का ऑरनरी सदस्य बनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
Satinder Sartaj
इस मौके पर सतिंदर भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि पीयू उनका दूसरा घर है। यहां की मिट्टी में जो खुशबू है, वह कहीं ओर महसूस नहीं होती। यहां आकर वह सतिंदर सरताज नहीं, सतिंदर पाल सिंह ही रहना चाहते हैं।

4 of 8
Satinder Sartaj
रोती हुई लड़की देखकर गीत बनाया
सरताज ने कहा कि उनके काफी गीत पीयू से प्रेरित हैं। कुछ गीत उन्होंने सुनाए भी, जो पीयू केबारे में लिखा था। उन्होंने कहा कि एक बार पीयू की मार्केट में खड़ा था, तो एक लड़की को रोते हुए देखा। तब एक गीता लिखा, कुड़ियों रोया ना करो। यह गीत सरताज ने अपनी एक एलबम में गाया, जो काफी मशहूर हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
Satinder Sartaj
मेरी चोरी हुई बाइक ढूंढ दो, इनाम पक्का
सरताज से जब पूछा कि क्या वह बाइक मिली, जो चोरी हुई थी? तो सरताज ने कहा कि अभी तक नहीं मिली। एफआईआर भी दर्ज कराई थी। जो बाइक ढूंढकर देगा, उसका इनाम पक्का। दरअसल, सरताज जब पीयू में पढ़ते थे, तो उनकी यामहा चोरी हो गई थी। इस पर उन्होंने एक गीत भी बनाया था, जिसमें यामाहा बाइक का जिक्र था। यह गीत काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

6 of 8
Satinder Sartaj
लाइब्रेरी में बीतता था ज्यादा समय
सरताज ने कहा कि लाइब्रेरी खुलने से पहले ही वहां पहुंच जाता और बंद होने के बाद जब तक धक्के देकर नहीं निकाल दिया जाता था, तब तक वहीं रहता था। पीयू की लाइब्रेरी पर भी सरताज ने एक गीत बनाया था, जो उन्होंने सुनाया भी। 
विज्ञापन

7 of 8
Satinder Sartaj
सरताज ने छात्रों से कहा कि समय खराब न करें। मेहनत करके कुछ हासिल करो। पीयू से जो मिल सकता है, वह और कहीं से नहीं। उन्होंने एक किस्सा भी सांझा किया कि एक बार फीस के पैसे नहीं थे, तो उनके टीचर ने फीस दे दी। ऐसा मददगार संस्थान कहां मिलेगा। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि पीयू से जितना ज्ञान बटोर सकते हो, बटोर लो।
विज्ञापन

8 of 8
Satinder Sartaj
‘दुनिया के लिए सरताज, मेरा तो सतिंदर ही है’
प्रोफेसर पंकज माला शर्मा स्टेज पर पहुंची और सरताज ने पैर छुए। प्रोफेसर उन्हें गले लगाते बोलीं-सरताज दुनिया के लिए होगा, मेरा तो सतिंदर ही है। 16 साल पहले जब पीयू के म्यूजिक विभाग में पढ़ने आया था, तब भी ऐसा ही था और आज भी ऐसा ही है। प्रोफेसर शर्मा ने बताया कि गुजरात में भूकंप पीड़ितों की मदद केलिए सतिंदर सरताज ने अपनी साथी स्टूडेंट्स केसाथ मिलकर म्यूजिक विभाग का एक कार्यक्रम कराया और उससे जमा चंदे को राहत कार्य के लिए दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें