फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

Tue, 19 Jan 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 7
रेसलर द ग्रेट खली के बाद भारत का एक और पहलवान न सिर्फ WWE में उतरा, ब्लकि दोहरी जीत के साथ करियर का शानदार आगाज किया। मिलिए इनसे।
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

2 of 7
ये रेसलर हैं सोनीपत के छोटे से गांव बाधड़ के रहने वाले सतेंद्र डागर। 6 फुट 4 इंच लंबे और 235 पाउंड के सतेंद्र डागर को WWE में नया नाम जीतरामा दिया गया है। नई दिल्ली में खेले गए WWE के मुकाबले में सतेंद्र ने चाद गबले को हराकर डेब्यू किया।
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

3 of 7
सतेंद्र डागर भारतीय कुश्ती में स्टैंडआउट हैं। वे दो बार नेशनल हैवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं। चाद गबले के साथ मैच के दौरान सतेंद्र हाथ में गदा लेकर रिंग में उतरे थे। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की फाइट में उन्होंने तगड़ी चुनौती पेश की।

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

4 of 7
तीन बार हिंद केसरी बन चुके सतेंद्र का डेब्यू मुकाबला चाद गबले के साथ था। दमदार पंच लगाकर उन्होंने विपक्षी रेसलर को धराशाही कर दिया। अगले मुकाबले में सतेंद्र जेसन जॉर्डन के सामने उतरे। इस मुकाबले को भी सतेंद्र डागर ने आसानी से जीता।
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

5 of 7
मुकाबले से पहले सतेंद्र डागर अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वाश्त थे। उन्होंने कहा था कि मेरी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। मैं किसी से भी मुकाबले के लिए तैयार हूं, फिर सामने चाहे चैंपियन अंडरटेकर ही क्यों न हो। अब सतेंद्र जल्द अमेरिका रवाना होंगे।
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

6 of 7
सतेंद्र के अलावा एक और भारतीय रेसलर पंजाब के लवप्रीत सांघा ने अपनी पहली फाइट में जेसन जॉर्डन को पटखनी दी। WWE ने उन्हें नया नाम 'किशन रफ्तार' दिया है। 6 फुट लंबे और 225 पाउंड के लवप्रीत सांघा 2014 में विश्व कबड्डी लीग में शीर्ष रेडर में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', दोनों मैच जीते तो ताकत पता चली

7 of 7
विश्व कबड्डी लीग में हिस्सा ले चुके 27 वर्षीय लवप्रीत ने जैसे ही अमेरिकन रेसलर जेसन को हराया, फैन्स ने जोर-जोर से उनका नाम पुकारना शुरू कर दिया। किशन ने भी हाथ हिलाते हुए जय हिंद का नारा लगाया। जब किशन रिंग में आए तो 'चक दे फट्टे' बैकग्राउंड म्यूजिक बजने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें