सत्संग में उमड़े लाखों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
समागम स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का स्वागत पठानकोट के जोनल इंचार्ज मनोहर लाल शर्मा, निरंकारी मण्डल प्रधान गोविंद सिंह, क्षेत्रीय संचालक महात्मा सूरज मोहन कालड़ा, चंबा (हिमाचल) के जोनल इंचार्ज दूनी चंद व जम्मू के जोनल इंचार्ज, संयोजक व मुखी महात्माओं ने किया। सुदीक्षा महाराज ने कहा कि सांसारिक माया अस्थायी है, केवल परमात्मा ही सदैव सत्य और स्थायी है, जिसको जीवन का आधार बनाकर चलना है।