फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 5 भारतीयों का बचाया

Tue, 24 Apr 2018 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
एसपी ओबरॉय
हम आपको एक ऐसे शख्स से मिला रहे हैं, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 5 भारतीयों को बचाया और उन्हें नई जिंदगी दी। देखिए कैसे किया ये सब?
विज्ञापन

2 of 6
एसपी ओबरॉय
शारजाह में 20 लाख रुपये ब्लड मनी देकर फांसी की सजा माफ होने के बाद पांच भारतीय शुक्रवार को देश लौट आए। इनमें चार पंजाबी हैं। माफीनामा शारजाह अदालत में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एसपीएस ओबराय की तरफ से पिछले साल अक्तूबर महीने में दाखिल किया गया था। फांसी की सजा माफ होने के बाद अदालत ने सभी को 3 साल की सजा सुनाई। ये सभी 6 साल से जेल में थे, इसलिए इन्हें तुरंत छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
एसपी ओबरॉय
शारजाह में शराब के अवैध धंधे में शामिल लोगों ने झगड़ा होने पर 4 नवंबर 2011 को यूपी के आजमगढ़ के शेखूपुरा गांव के वरिंदर चौहान (38) की हत्या कर दी थी। इस मामले में बिहार के छपरा निवासी धर्मेंद्र, अमृतसर के अजनाला के हरविंदर सिंह, नवांशहर के जींसरा गांव के रणजीत राम, होशियारपुर के मालपुर गांव के दलविंदर सिंह और पटियाला के जसोमाजरा गांव के सुच्चा सिंह को चार नवंबर 2011 को शारजाह की अदालत में दोषी करार दिया गया था।

4 of 6
एसपी ओबरॉय
मृतक के परिवार से संपर्क कर कराया समझौता
डॉ. ओबराय ने बताया कि दोषियों के माता-पिता ने उनके साथ संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने यूपी में मृतक के परिवार के लोगों से बात करके समझौता करवाया। यह समझौता अक्तूबर 2017 में हुआ। वे खुद यूपी गए और वरिंदर के परिवार को 20 लाख रुपये ब्लड मनी दी। इसमें 5 लाख रुपये की मदद उनकी संस्था ने की। इंडियन कांसुलेट के अधिकारी जसपाल सिंह आहुजा ने टेंपरेरी पासपोर्ट और टिकटों का 24 घंटे में प्रबंध कराया।
विज्ञापन

5 of 6
एसपी ओबरॉय
जिक्र योग्य है कि डॉ. ओबराय की तरफ से अब तक ब्लड मनी के पैसों का भुगतान करके 88 व्यक्तियों की जान बचाई है। इनमें पंजाब के 64, हैदराबाद के तीन, हरियाणा, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र के एक-एक और बाकी पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिलिपींस के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी ओबरॉय
यह है ब्लड मनी: ब्लड मनी को न्याय का तरीका माना जाता है। हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे की रकम को ब्लड मनी कहा जाता है। यह धनराशि हत्या करने वाला चुकाता है और बदले में पीड़ित परिवार उसकी सजा माफ कर देता है। यह रकम तभी दी जा सकती है जब पीड़ित पक्ष लेने के लिए तैयार हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें