फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बनना था, डांसर बन गई, लेकिन सुपरस्टार जहर खाकर बनी... जानिए कौन है सपना चौधरी

Fri, 09 Oct 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
अपने डांस तो कभी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी, एक बार फिर चर्चा में हैं। इसका कारण है उनकी शादी और बेटे की खबर। सपना चौधरी की शादी की खबरें सामने आई हैं, वो भी बेटे को जन्म देने के बाद। अचानक आई इन दो खबरों से उनके चाहने वाले हैरान हैं। सपना चौधरी कौन हैं और आखिर कैसे वे करोड़ों दिलों की धड़कन बन गईं, जानने के लिए पढ़िए उनकी जिंदगी की कहानी...

 
विज्ञापन

2 of 7
sapna choudhary - फोटो : instagram
वह इंस्पेक्टर बनना चाहती थी, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने वाली डांसर बन गई। लेकिन उन्हें स्टार जहर खाने की घटना ने बनाया। वह खुद बताती हैं कि उन्हें नाचने गाने का शौक है, लेकिन डांसिंग को करियर बनाना पड़ेगा, ये नहीं सोचा था। वह पुलिस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन एक घटना ने उनके सपने चूर-चूर कर दिए। दिल की ख्वाहिश दिल में ही दबी रह गई और सपना चौधरी डांसर बन गईंं। 
विज्ञापन

3 of 7
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी डांसर क्यों बनीं?
सपना जब 12 साल की थीं तो उनके पिता की मौत हो गई। पैसे की तंगी के कारण घर गिरवी रखना पड़ा। कर्ज चुकाना था, मां भाई और बहन की जिम्मेदारी भी थी। इसलिए उन्हें अपने शौक को पेशा  बना लिया। पिता की मौत के बाद ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था और आज वे सबकी चहेती हैं।

4 of 7
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करतींं तब जाकर घर का गुजारा होता। आज एक प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है।
विज्ञापन

5 of 7
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और आज उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हैं कि उनकी एक झलक पाने को लोग बेकाबू हो जाते हैं। लेकिन इस मशहूरियत के बीच अपने ही कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए एसआईटी गठित हुई। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया, जिससे आहत होकर इन्होंने जहर खा लिया। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना चौधरी को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
लेकिन जहर खाने की इस घटना ने सपना चौधरी को इतना मशहूर कर दिया कि वे पहुंच गईं सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में। वे छह हफ्ते बिग बॉस के घर में रहीं और अपने लटकों-झटकों से सभी को दीवाना बनाए रखा। बिग बॉस से बाहर होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहीं। उनकी पहली बॉलीवुड मूवी वीरे की वेडिंग आई। इसमें वे एक गाने में डांस करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं हट जा ताऊ...।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना ने वीर साहू के साथ शादी की है, जो म्यूजिक कंपोजर हैं। इनकी शादी को एक साल होने वाला है, लेकिन कहा जा रहा है कि लॉकडाउन और वीर साहू के परिवार में मौत होने के चलते विवाह को सार्वजनिक करने का मौका नहीं मिला। अब जब सब सामने आ गया तो दोहरी खुशी का मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें