फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर वायरल 15 UNSEEN तस्वीरें, देखिए

Thu, 30 Nov 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 15
सपना चौधरी
बिग बॉस 11 से बाहर हुई सपना चौधरी के घर में कई रंग देखने को मिले, अब देखिए उनकी ऐसी तस्वीरें, जो अपने कभी देखी नहीं होंगी।
विज्ञापन

2 of 15
सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

3 of 15
Sapna Chaudhary
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 18 साल थी।

4 of 15
सपना चौधरी
घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया। इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन

5 of 15
सपना चौधरी
पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे।
विज्ञापन

6 of 15
सपना चौधरी
सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन

7 of 15
सपना चौधरी
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे।

8 of 15
सपना चौधरी
सपना का युवाओं में ऐसा क्रेज था कि जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो लोग दूसरे कलाकारों को न सुनकर सपना को स्टेज पर बुलाए जाने की जिद्द करते हैं।

9 of 15
डांसर सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
इस मशहूरियत के बीच अपने ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी।

10 of 15
सपना चौधरी
इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।

11 of 15
सपना चौधरी
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है।

12 of 15
सपना चौधरी
सके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी।

13 of 15
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
केस दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

14 of 15
sapna chaudhary
इसके बाद सपना चौधरी ने गुड़गांव की अदालत में जमानत याचिका दायर की, लेकिन वह खारिज हो गई। फिर सपना ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कई बार उन्हें राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन

15 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
आखिरकार उन्हें जमानत मिल ही गई। इसके बाद जून 2017 में रागिनी विवाद में हुई एफआईआर रद्द करने के लिए सपना चौधरी ने हाईकोर्ट में अपील की। मामला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें