फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान पर पूछा गया सवाल टाल गई सपना चौधरी, दिया करारा जवाब

Thu, 30 Nov 2017 05:11 PM IST
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी
बिग बॉस से आउट होने के बाद सपना चौधरी घर लौटीं तो उनसे सलमान खान पर एक सवाल पूछा गया, जिसे वे टाल गईं, लेकिन उन्होंने जवाब करार दिया।
विज्ञापन

2 of 7
सपना चौधरी
अमर उजाला पत्रकार को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने यह बात मानी कि बिग बॉस के घर में उत्तर भारतीय संस्कृति के बारे में भला-बुरा कहा गया। सलमान खान द्वारा हरियाणा के जाटों और अन्य लोगों को जातिवादी कहने और दूसरी भली-बुरी बात कहने के सवाल को सपना ने टाल दिया।
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी
सपना ने कहा कि सलमान खान निहायत अच्छे इंसान हैं। वे बिग बॉस के घर में छोटों की इज्जत का खास ख्याल रखते हैं और बड़ों का भी बहुत आदर करते हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।

4 of 7
सपना चौधरी
वहीं सपना चौधरी ने उत्तर भारत के लोगों और संस्कृति के अपमान पर चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें नुकसान भले ही उठाना पड़े, लेकिन हरियाणा और उत्तर भारत का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी
सपना चौधरी ने ये भी कहा कि अगर बिग बॉस में मेरी वापसी होती है तो सभी को हरियाणा का रुतबा फिर दिखा दूंगी। हरियाणा के लोग लठमार बोली भले ही बोलते हैं, लेकिन दिल के साफ होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी
बिग बॉस के घर में लगातार सात सप्ताह तक धमाल मचाने के बाद सपना चौधरी रविवार रात को नजफगढ़ स्थित अपने घर लौट आई। सपना ने अपने घर लौटने के बाद अमर उजाला टीम से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी
बिग बॉस के घर से लौटते ही सोमवार सुबह सपना चौधरी के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग गया। सपना ने सबसे पहले अपनी मां और भाई से घंटों बातचीत की। मां के हाथ का बना भोजन खाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें