फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 करोड़ के नोटिस पर सपना चौधरी का पलटवार, FIR क्या होती है मैं बताऊंगी

Mon, 26 Feb 2018 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
7 करोड़ के नोटिस को लेकर सिंगर डांसर सपना चौधरी भड़की हुई हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि एफआईआर क्या होती है, अब मैं बताऊंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sapna chaudhary
सपना चौधरी शुक्रवार को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहतक पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ’ को मूवी में लेने के लिए रिक्रिएट किया है। इस गाने को मूल रूप से रामकेश जीवनपुरवाला ने लिखा है और हरियाणवी गायक विकास कुमार ने गाया है।
विज्ञापन

3 of 5
डांसर सपना चौधरी
फिल्म में गाने को नए अंदाज में परोसा गया है, लेकिन इस पर कॉपीराइट का विवाद हो गया। नए गाने में हरियाणवी लिरिसिस्ट रामकेश के बोलों को लिरिसिस्ट ने डॉ. देवेंद्र काफिर ने अपना अंदाज भी दिया है, जिसे सुनिधि चौहान ने गाया है और जयदेव कुमार ने संगीत दिया।

4 of 5
डांसर सपना चौधरी
इस गाने को इंटरनेट पर एक करोड़ से अधिक व्यू भी मिल चुके है, लेकिन इस गाने के मूल सिंगर विकास कुमार ने कापीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म के निर्माता रजत बख्ती, कलाकार जिमी शेरगिल, पुलकित सम्राट समेत 16 लोगों को सात करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। इसमें मेरा नाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी का कहना था कि उनकी ओर से भी केस किया जाएगा। फिल्म के निर्माता रजत बख्शी का कहना था कि सभी 16 के 16 लोग सिंगर विकास कुमार पर केस करेंगे। कापीराइट का उल्लंघन नहीं हुआ है, राइट्स गाने के रचयिता रामकेश के पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें