सपना चौधरी स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि वे रुआंसी हो गई। दरअसल, फैन्स ने ही ऐसी हरकत कर दी, जो आज तक कभी नहीं हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सपना चौधरी
दरअसल, सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शो का है, जहां सपना चौधरी को परफॉर्म करना था। लेकिन मामला कुछ और हो गया और सपना ने शो बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 8
सपना चौधरी
हुआ यूं कि हरियाणा में झज्जर स्थित डीघल गोशाला में शो करने गई थी, लेकिन लोगों ने ऐसे कमेंट करने शुरू कर दिए कि वे भड़क गईं। उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने आलोचकों को खरी खरी सुनाई।
4 of 8
सपना चौधरी
इस वीडियो में सपना चौधरी कह रही हैं कि वे अब कभी गोशाला के कार्यक्रम में नहीं आएंगी। बेशक मुश्किल वक्त आया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए। डांस करके मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालती है।
विज्ञापन
5 of 8
सपना चौधरी
सपना चौधरी ने कहा कि पहले स्टेज पर चढ़ाते हो, फिर गालियां देते हो। सपना ने ये कर दिया, सपना ने वो कर दिया। मुझे नहीं चाहिए ऐसे चाहने वाले। नहीं चाहिए, ऐसी तालियां, जो मुझे चुभती हों, दुख देती हों।
विज्ञापन
6 of 8
सपना चौधरी
सपना चौधरी ने कहा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जो इस तरह की बातें की जाती हैं। क्या अकेली सपना चौधरी ही नाचती है हरियाणा में। तब संस्कार कहां जाते थे, जब घाघरे पहन पहनकर नाच होता था।
विज्ञापन
7 of 8
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी ने कहा कि मैं सूट पहनकर नाचती हूं तो संस्कार खराब हो गए, माहौल खराब हो गया। ठीक है, मैं छोड़ दूंगी नाच गाना, पर ये बताओ कि कौन आदमी मेरे घर में अपनी रोज की कमाई देकर जाएगा, बताओ कौन।