सिंगर सपना चौधरी भले ही छोटे-छोटे मंचों पर परफॉर्म करती हैं, लेकिन उनके नाम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है। हर उम्र के लोग उनके गानों पर दीवानों की तरह झूमते हैं। उनके पास भले ही बॉलीवुड जैसी शोहरत नहीं है, लेकिन लाखों दीवाने हैं।
विज्ञापन
2 of 11
sapna chaudhary
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।
विज्ञापन
3 of 11
सपना चौधरी
एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
4 of 11
सपना चौधरी
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था।
विज्ञापन
5 of 11
सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर सुर्खियां बंटोरने वाली मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
विज्ञापन
6 of 11
सपना चौधरी स्टेज पर ठुमकती हुई
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थ्ाी।
विज्ञापन
7 of 11
सपना चौधरी के ठुमके देखने जुटी हजारों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
8 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया।
9 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया।
10 of 11
sapna chaudhary
हालांकि मामले में सपना ने माफी मांग ली थी, लेकिन फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई।
रोहतक के एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी सपना अब नजफगढ़ में रहती हैं। पहले इधर-उधर प्रोग्राम होता था इनका, पिछले साल मोर म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब पर इनके डांस का एक वीडियो अपलोड किया था ‘सपना सॉलिड बॉडी’ के नाम से। महीने भर में ही इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। और देखते ही देखते सपना एक स्टार बन गई।