फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, जेल में कैद ऐसा 'कातिल संत', जिसे 'भगवान' मानते हैं लोग

Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के हिसार के कथित संत रामपाल - फोटो : File Photo
हरियाणा की हिसार जेल में एक ऐसा कातिल 'संत' कैद है, जिसपर 10 एफआईआर दर्ज हैं। उसकी हर पेशी पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़ते हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा के हिसार के कथित संत रामपाल - फोटो : File Photo
ये कथित संत है रामपाल। इनकी पेशी चाहे हिसार में हो या रोहतक में। हर पेशी पर भारी पुलिस बल के बावजूद सैकड़ों समर्थक रामपाल के नजदीक पहुंच जाते हैं। हिसार जेल से यहां पेशी पर लाए गए रामपाल को देखने के लिए हर बार सैकड़ों अनुयायी उमड़ पड़ते हैं। लिहाजा, रामपाल की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होने लगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा के हिसार के कथित संत रामपाल - फोटो : File Photo
बीते दिन भी सेंट्रल जेल वन में अदालत में सतलोक प्रकरण में हत्या के 430 नंबर मुकदमे में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद मुकदमे की अगली तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की। सेंट्रल जेल-वन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सतलोक आश्रम प्रकरण के हत्या के 430 नंबर मुकदमा में सुनवाई हुई।

4 of 6
Rampal - फोटो : File Photo
रामपाल के समर्थक पहुंचे: सेंट्रल जेल वन में पेशी के चलते मुख्य आरोपी रामपाल के समर्थक टाउन पार्क के पास पहुंचे। मगर पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां नहीं टिकने दिया। वे वहां इधर-उधर आते-जाते रहे और कुछ पेट्रोल पंप के पास बैठे थे। हालांकि उनकी संख्या ज्यादा नहीं थी।  
विज्ञापन

5 of 6
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि करौंथा कांड में रामपाल के खिलाफ हत्या और धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज की गई थी। 18 नवंबर 2014 को बरवाला आश्रम में पुलिस बल और रामपाल के अनुयायियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद रामपाल सहित 943 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

Next
AU ऐप में पढ़ें