देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे एक कथित संत जेल में हैं, लेकिन पेशी होते ही हजारों लोग उसकी एक झलक पाने जमा हो जाते हैं। देखिए, पूरा माजरा।
विज्ञापन
देखिए, पुलिस कस्टडी में ऐसा 'संत', जिसके दीदार को तरसे लोग
2 of 6
ये कथित संत हैं रामपाल। हिसार कोर्ट में जब रामपाल पेश हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोर्ट परिसर के बाहर जमे रहे। परेशान पुलिस ने पेशी के बाद रामपाल को पीछे के रास्ते से गुपचुप तरीके से निकाल कर जेल पहुंचाया। पिछले दस दिन में यह दूसरा मौका है, जबकि रामपाल समर्थकों ने ताकत दिखाई हो। रामपाल के मजबूत हो रहे नेटवर्क से पुलिस प्रशासन दुविधा में है।
विज्ञापन
देखिए, पुलिस कस्टडी में ऐसा 'संत', जिसके दीदार को तरसे लोग
3 of 6
रामपाल की कोर्ट में पेशी की सूचना उनके समर्थकों को थी। दिनों दिन मजबूत हो रहे रामपाल के नेटवर्क का सबूत देते हुए समर्थक सुबह से ही जुटने लगे। रामपाल को जेल से कोर्ट के लिए पुलिस लेकर चली तो जेल के बाहर भी बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
देखिए, पुलिस कस्टडी में ऐसा 'संत', जिसके दीदार को तरसे लोग
4 of 6
कोर्ट जाने वाले दोनों रास्तों व राजगढ़ रोड पर भी बड़ी संख्या में रामपाल के समर्थक थे। वे रामपाल के वाहन को देखकर लंबी लाइन लगा कर हाथ जोड़कर खड़े रहे। कुछ समर्थक हाथों में बेनर व पट्टिकाएं भी लिए हुए थे। रामपाल समर्थकों ने रामपाल की जय के जयकारे लगाए। सुबह से ही समर्थक जुटने लगे थे।
विज्ञापन
देखिए, पुलिस कस्टडी में ऐसा 'संत', जिसके दीदार को तरसे लोग
5 of 6
रामपाल के समर्थकों को पुलिस ने तब भले ही खदेड़ दिया हो, लेकिन शुक्रवार को फिर से समर्थकों की भारी संख्या उमड़ी तो पुलिस के पसीने छूट गए। सामने आया कि रामपाल का नेटवर्क, जिसे पुलिस बरवाला कांड के दौरान नेस्तनाबूद कर चुकी है, फिर से खड़ा हो गया है।
देखिए, पुलिस कस्टडी में ऐसा 'संत', जिसके दीदार को तरसे लोग
6 of 6
से तो रामपाल की हर पेशी के दौरान उनके समर्थक जुटते हैं, लेकिन अब पुलिस के लिए परेशानी की बात है कि इनका कारवां हर बार बढ़ता जा रहा है। नेपाल, बिहार जैसे दूरदराज के स्थानों से भी समर्थक रामपाल की एक झलक पाने के लिए यहां पहुंचे थे। रामपाल के कोर्ट में आने की सूचना के बाद भीड़ बढ़ गई।