फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को दी शादी की शुभकामनाएं, बनाई गजब की कलाकृति

Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
गजब की कलाकृति
विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गजब की कलाकृति बनाकर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को शादी की मुबारकबाद दी। दोनों आज 12 दिसंबर को सिख रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गजब की कलाकृति
इस आर्टिस्ट ने ओडिशा में पुरी के तट पर रेत पर एक चित्र उकेरा और लिखा, कॉन्गरेचुलेशन कपिल और गिन्नी। यह आकृति इतनी खूबसूरत है कि कपिल शर्मा और गिन्नी देखते ही रह जाएंगे। सुदर्शन अब तक ऐसी कई कलाकृतियां बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुदर्शन पटनायक - फोटो : ANI
हाल ही में सुदर्शन ने विश्व एड्स दिवस पर एक कलाकृति बनाकर दुनिया को चौंका दिया था। पुरी जिले के चंद्रभागा बीच पर 10 टन रेत का इस्तेमाल कर सुदर्शन ने एक मूर्ति बनाई। इसके लिए लोगों को जागरुक किया और लिखा- वादा रखें, एड्स रोकें।

4 of 5
sand art - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मौजूदा समय में अगर रेत-कलाकारी की बात होती है तो सुदर्शन पटनायक का नाम सबसे पहले और सम्मान से लिया जाता है। अपने इसी हुनर की बदौलत सुदर्शन पटनायक आज देश ही नहीं विदेशों में भी नाम कमा रहे है। दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैंड आर्ट - फोटो : ANI
सुदर्शन पटनायक को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। वे ओडिशा राज्य से हैं। वे रेत से कलाकृतियां बनाते हैं। हाल ही में हुई एक प्रतियोगिता में उन्होंने तीन पुरस्कार जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें