फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आनंद पीरामल को जयमाल पहनाने के लिए ईशा को भाइयों ने कंधे पर उठाया, मुकेश अंबानी हुए भावुक

Thu, 13 Dec 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके हैं । 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने आनंद संग सात फेरे लिए । अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से ये शादी हुई । शादी में देश-विदेश के दिग्गज सेलेब्रिटीज पहुंचे थे । साथ ही शादी में बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा दिखा ।
विज्ञापन

2 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे । 
 
विज्ञापन

3 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
शादी का जश्न शाम 5 बजे से शुरू हो गया था । आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे तो मुकेश अंबानी ने गले लगकर उनका स्वागत किया । वहीं दुल्हन ईशा के भाई घोड़े पर सवार होकर सारे इंतजाम पर निगरानी रख रहे थे । 
 

4 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
मेहमान पहुंच रहे थे लेकिन हर किसी को दुल्हन को देखने का इंतजार था । करीब 9 बजे ईशा अंबानी अपने भाइयों के साथ मंडप तक आईं । ईशा के भाइयों ने लाल चूनर पकड़ रखी थी । जिसके नीचे ईशा चल रही थीं । ये नजारा देख ऐसा लगा जैसे कोई शहजादी आ रही हो । 
 
विज्ञापन

5 of 8
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram
ईशा ने अपनी शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चुना उसके साथ लाल चूनर का कंबीनेशन कहर ढा रहा था। बिजनेस टायकून के दामाद आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे थे । ईशा की मां यानी नीता अंबानी ने सुनहरे और बैगनी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह किसी महारानी से कम नहीं दिख रही थीं। नीता ने अपने माथे पर छोटा सा मांग टीका और नाक में नथ पहनी थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
जयमाल के समय आम शादियों की तरह ही आनंद को उनके दोस्तों ने अपने कंधे  पर उठा लिया । ईशा जयमाल नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए । अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया । इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया । 
 
विज्ञापन

7 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर ईशा की शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं । मंडप में बैठी ईशा को देखकर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भावुक हो गए । इन सारी रस्मों के बीच अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता, ईशा के साथ ही रहीं । 
विज्ञापन

8 of 8
isha ambani wedding - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे। सचिन ने रेड कलर का कुर्ता-पजामा पहना, वहीं अंंजलि गोल्डन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें