फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रैली स्थल का सीएम मनोहर लाल ने किया दौरा, कहा-ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की सांपला रैली

Sun, 07 Oct 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी रैली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सांपला पहुंचे। मंगलवार को यानी नौ अक्तूबर को पीएम मोदी द्वारा किए जाने वाले सर छोटू राम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के मद्देनजर सीएम ने संग्रहालय, जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीएम ने हवाई भ्रमण भी किया। 

रविवार को सीएम हेलीकॉप्टर से सांपला पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर छोटूराम संग्रहालय पहुंचे। राजीव गांधी स्टेडियम में पीएम मोदी की सभा के लिए बनाए गए मंच का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं रहनी चाहिए। सीएम करीब दो घंटे सांपला में रहे।
विज्ञापन

2 of 5
सुरक्षा का जायजा लेते सीएम
रेल कोच फैक्ट्री का भी उद्घाटन करेंगे पीएम
सीएम ने पत्रकारों से कहा कि पीएम का सांपला में आना पूरे इलाके लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी सोनीपत में प्रस्तावित रेल कोच फैक्ट्री का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर पीएम प्रदेश के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार मिलकर विकास कार्यों को रफ्तार दे रही है।

 किसानों के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, अशोक बंसल, रमेश मलिक, देवराज ओहल्याण, अभिनंदन शर्मा सहित अन्य बीजेपी नेता भी उपस्थित थे।

एसपी लेवल के अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
पीएम मोदी नौ अक्तूबर मंगलवार को दोपहर बाद सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे और राजीव गांधी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षकों ने ड्यूटी संभाल ली। पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए। सांपला में हेलीपैड से सभा स्थल व छोटू राम संग्रहालय तक आसपास में लगती सरकारी बिल्डिंग्स व मकानों पर पुलिस तैनात हो गई है। जहां से पीएम का काफिला गुजरेगा, हर प्वाइंट पर बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मेन बाजार के चौक, बहादुरगढ़ चौक, बेरी व खरखौदा मार्ग आदि पर अवरोधक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रैली से पहले तैनात सुरक्षाबल
वाहनों का होगा रूट डायवर्जन
जाम की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। मंगलवार को कुछ समय के लिए झज्जर-सोनीपत व दिल्ली-रोहतक हाईवे दस से गुजरने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। बेरी मार्ग पर बने हेलीपैड पर पीएम विशेष विमान से पहुंचेंगे। इसलिए पीएम के आवागमन से कुछ समय पहले बेरी मार्ग का रूट बंद कर दिया जाएगा।

 प्रतिमा अनावरण के दौरान चलेंगे रंगीन फव्वारे
छोटू राम की प्रतिमा के आगे फव्वारे लगाए गए हैं, जिसमें म्यूजिक चलेगा और रंगीन फव्वारे दिखाई देंगे। कर्मचारी दिन भर फव्वारों को सिल्वर कलर से चमकाने पर लगे रहे। ये फव्वारे करीब 20 फुट ऊंचाई तक चलेंगे।

4 of 5
सुरक्षा में मुस्तैद जवान
घुड़सवार जवानों ने किया फ्लैग मार्च 
घुड़सवार जवानों ने पीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा कस्बे व रैली स्थल के आसपास एरिया का भी जायजा लिया गया। वहीं डॉग स्कवायड की टीम भी पहुंच चुकी है। प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से जांच के लिए डॉग की सहायता ले रही है। दिनभर डॉग स्कवायड टीम ने प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के मंचों का निरीक्षण किया। इसके अलावा आसपास लगते स्कूलों के ग्राउंड व अन्य बिल्डिंग की भी जांच की गई।

तालाब में भरी गंदगी को दबाने के लिए भरा साफ पानी
सर छोटू राम के संग्रहालय के साथ ही एक झील है। गंदगी व कचरे से पटी इस झील को प्रशासन ने तीन दिन पहले साफ करने का प्रयास किया। पानी तो पंपों से निकाल दिया, लेकिन उसके अंदर बना कीचड़ नहीं निकाल पाए। अधिकारियों का कहना है कि समय कम होने की वजह से बाहर की सफाई करा दी गई। अब उसी में साफ पानी भरा जाएगा। प्रशासन ने झील की पूरी तरह से सफाई न करके तीन पंप चलाकर पानी भरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि गंदगी न निकलने के कारण ताजा भरा जाने वाला पानी एक सप्ताह में ही दोबारा खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी
जनसभा स्थल पड़ सकता है छोटा
 पीएम का जनसभा स्थल लोगों के लिए छोटा पड़ सकता है। जिस जगह पर पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे, वहां पर प्रशासन की ओर से लोगों के बैठने के लिए 20 सेक्टर बनाए गए हैं। यानी इस मैदान में करीब 25 से 30 हजार लोगों के बैठने और खड़ा होने की जगह है। ऐसे में लोगों को सड़क पर खड़ा होकर पीएम का भाषण सुनना पड़ेगा। जिस तरीके से बीजेपी के नेता ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का जोर लगा रहे हैं, उससे उम्मीद की जा रही है कि करीब एक लाख लोग सांपला पहुंचेंगे। 

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह का भी यही प्रयास है कि पीएम के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। राजकीय कन्या कॉलेज में पीएम के आवागमन को लेकर तीन हेलीपैड बनाए गए। रविवार को सेना चॉपर जब ट्रायल के लिए हेलीपैड पर उतारा गया तो उसके चारों तरफ धूल का गुबार उठा गया। ऐसे में अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि हेलीपैड के आसपास जगह पर पानी या फिर घास लगाकर ढका जाए, ताकि ऐसी स्थित न बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें