फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shooting: अनुष्का के साथ खेतों में दिखे सलमान, हरकतें देहातियों जैसी

Mon, 30 May 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग - फोटो : amar ujala
अभिनेता सलमान खान इन दिनों पंजाब के खेतों में अनुष्का के साथ व्यस्त हैं। खेतों में बैठकर वे फल खा रहे हैं। गन्ने चूस रहे हैं। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग - फोटो : amar ujala
हैरान न हों, पंजाब के लुधियाना के गांव में सुल्तान फिल्म की शूटिंग के दौरान ये सीन फिल्माए जा रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को खेत में ट्रैक्टर चलाया।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग - फोटो : amar ujala
इसके बाद अनुष्का ने पहलवानी के दांव पेंच भी आजमाए। बुधवार को किला रायपुर के खेल स्टेडियम के पास बनाए गए अस्थायी स्टेडियम में सुल्तान के सीन फिल्माए गए। स्टेडियम में लोगों को हरियाणवी ड्रेस पहनाई गई और बीचोंबीच एक अखाड़ा बना कर वहां पहलवानी के सीन किए गए। 

4 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग - फोटो : amar ujala
काबिलेजिक्र है कि लुधियाना के गांवों में दस दिन के लिए सुल्तान फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसके लिए यशराज प्रोडक्शन की पूरी टीम ने लुधियाना के गांवों में डेरा जमा रखा है। बुधवार सुबह से ही अनुष्का ने अपने सीन की शूटिंग की। शाम के वक्त सलमान खान भी सेट पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा सुलतान मूवी की शूटिंग - फोटो : amar ujala
सलमान ने स्टेडियम में कुश्ती के कुछ सीन किए। अपने चहेते कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोग सुबह से लेकर शाम तक जमे रहे लेकिन पुलिस ने शूटिंग स्थल को चारों तरफ  से घेर रखा था। शूटिंग से काफी पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर लोगों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें