फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए 27 साल की इस साध्वी से, शौक बंदूकों का रखती है और बातें बेहद खतरनाक

Fri, 28 Jul 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 12
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
मिलिए 27 साल की इस साध्वी से, जो बंदूकों का शौक रखती है और काफी खतरनाक बातें करती है। तस्वीरें देखकर ही इनके व्यक्तित्व का अंदाजा लग जाएगा आपको।
विज्ञापन

2 of 12
Sadhvi Deva Thakur
बात हो रही है हरियाणा के करनाल के गांव ब्रास में रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर की। ये अपने शौक और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन्होंने अब एक और विवादित बयान दिया है, वो भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ। साध्वी ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फारूख के खिलाफ काफी गलत भाषा का प्रयोग किया।

 
विज्ञापन

3 of 12
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने वीडियो में कहा कि फारूख अब्दुल्ला शुक्र मनाएं कि उन्हें भारत में रहने दिया जा रहा है। फारूख अब्दुल्ला को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे नेताओं को भारत में रहने का कोई हक नहीं है, जो भारत में रहते हुए भी पाक का सपोर्ट करते हैं। ये भारत के लोगों का सब्र ही है, जो पाक का सपोर्ट कर रहे नेताओं को भारत में रहने दे रहे हैं। मोदी सरकार रही तो हो सकता है, पाक का भी कुछ हिस्सा भारत का हो जाए।

 

4 of 12
Sadhvi Deva Thakur
इससे पहले साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे?

 
विज्ञापन

5 of 12
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया था और कहा था कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कहती हैं कि मोदी जी अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुआ। लोगों ने इस पर अलग अलग तरह के कमेंट किए। साथ ही इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी काफी गर्म रहा।

 
विज्ञापन

6 of 12
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने कुरान पर भी सवाल उठाए और इस पर बैन लगाने की मांग की। साध्वी का कहना है कि अगर किसी हिंदू के पास दो हथियार मिल जाए तो उस पर कई तरह की धाराएं लगा दी जाती हैं, लेकिन आतंकियों का कुछ नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि मस्जिदों की भी तलाशी करनी चाहिए और सभी को दिखाना चाहिये कि यहां पर कितने असलाह छिपाये गए हैं?
विज्ञापन

7 of 12
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी समारोह में फायरिंग को लेकर चर्चा में आई थी। इस फायरिंग में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी, जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।

8 of 12
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर अपने कारनामों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी देवा ठाकुर के नाम से कई प्रोफाइल सक्रिय हैं।

9 of 12
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रिय रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर बचपन से माता बाला सुंदरी की भक्त हैं। बचपन से ही वह ज्योतिष का कार्य करती थी। करीब 16 साल पहले साध्वी ने भगवा चोला पहना और अपना डेरा स्थापित कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे डेरे के भक्त बढ़ने लगे। आसपास के क्षेत्र में डेरे का नाम हुआ तो बाद में अन्य राज्यों में भी साध्वी के कार्यक्रम होने लगे।

10 of 12
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
करनाल के गांव ब्रास में साध्वी पढ़ी लिखी हैं और बचपन से ही उनकी रुचि ज्योतिष और आध्यात्म में रही है। माता बाला सुंदरी की भक्त के नाम से ही बचपन से पूरा गांव उसे जानता था। गांव से अपनी पढ़ाई करने के बाद साध्वी ने अपना डेरा स्थापित कर लिया और डेरे का नाम माता बाला सुंदरी डेरा रखा। इसके बाद से ही यहां पर भक्तों की संख्या बढ़ने लगी।

11 of 12
Deva Thakur
करीब 6 साल पहले साध्वी ने देवा फाउंडेशन का गठन किया और खुद उसकी अध्यक्ष बन गई। उनके डेरे पर सत्ताधारी और विपक्ष के नेताओं समेत अधिकारी भी नतमस्तक होते रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी सभी की तस्वीरें इस बात का बखान करती हैं कि साध्वी के पास दंडवत होने वालों की कमी नहीं थी और धीरे-धीरे वह प्रदेश के साथ-साथ देश के संतों में अपना स्थान रखने लगी थी।
विज्ञापन

12 of 12
Sadhvi Deva Thakur
देवा ठाकुर को हिंदू धर्म पर व्याख्यान के लिए राजस्थान, एमपी और यूपी समेत अन्य राज्यों से निमंत्रण आते थे। एक खास कौम के खिलाफ खुलकर बोलने के कारण साध्वी खुद अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल रखती हैं और साथ ही पांच से छह हथियारबंद युवक उसकी सुरक्षा में रहते हैं। अच्छी पोशाक और हथियारों के शौक के कारण साध्वी का खासा नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें