फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुर्खियों में साध्वी देवा ठाकुर, अब देवी-देवताओं पर दिया बड़ा बयान

Mon, 06 Feb 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
साध्वी देवा ठाकुर
शादी समारोह में गोली चलाने वाली साध्वी देवा ठाकुर जमानत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई, देखिए अब उन्होने क्या बयान दे दिया।
विज्ञापन

2 of 6
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : File Photo
शादी समारोह में गोली चलाने वाली करनाल की साध्वी देवा ठाकुर मामले में जमानत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। साध्वी ने महिला की मौत पर अफसोस जताया और खुद की गलती भी मानी। लेकिन साध्वी और बंदूक के रिश्ते पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दे दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि भगवान कृष्ण और देवी देवताओं के पास भी तो शस्त्र होते थे। सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्रों का होना भी जरूरी है लेकिन बगैर किसी वजह के हथियारों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

4 of 6
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
मिली जानकारी के अनुसार साध्वी कोर्ट में पेशी पर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आई थी। गौरतलब है कि करीब 3 महीने पहले 15 नवंबर को एक शादी समारोह में साध्वी और उनके साथ आए समर्थकों द्वारा डी.जे. पर जमकर गोलियां चलाई थी, जिसमें एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं 2 लोग घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
जिसके बाद साध्वी देवा और उनके समर्थकों को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद करीब साध्वी दो महीने तक जेल में भी रही। वहीं, पिछले महीने की 20 तारीख को साध्वी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
हालांकि जमानत होने के बाद भी साध्वी का जलवा अभी भी कम होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को पेशी पर साध्वी देवा ठाकुर करनाल कोर्ट में उसी रौब से बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ पहुंची। देखने से ऐसा बिलकुल भी नहीं लग रहा था कि साध्वी को जरा सा भी अफसोस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें