देशभक्ति पर बन रही इस फिल्म से जितनी भी कमाई होगी उससे हड्डियों का अस्पताल बनेगा, ये अपने आप में पहली बार होना जा रहा है। जानिए कहां?
विज्ञापन
2 of 5
gurmeet ram rahim
- फोटो : File Photo
ये खुलासा किया है डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने। उन्होने कहा कि अगली फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ देशभक्ति से ओतप्रोत है। इसमें दर्शाया गया है कि कैसे सैनिक अपने देश की रक्षा के मर मिटता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कमाई से सिरसा में हड्डियों का अनोखा बैंक बनेगा।
विज्ञापन
3 of 5
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम शनिवार अंबाला कैंट की एक नामचर्चा घर में प्रेसवार्ता के दौरान वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों मे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्में बनाने का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को जागरूक करना है।
4 of 5
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
राम रहीम ने लोगों से अपनी बेटियों को लड़कों के समान सम्मान देने व उनके समान शिक्षा भी देने को कहा। उन्होंने कहा कि फिल्म की प्रमोशन के दौरान हमारे सेवादारों की टीम हर गांव में जाएगी और उसमें एक डाक्टर, एक आई विंग का सदस्य व राशन का सामान व एक बड़ा एलसीडी होगा।
इससे लोगों को मौके पर फिल्म दिखाई जाएगी। दूसरी ओर, लोगों को कैशलेस सुविधा के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर नरेश, अजमेर, सतीश, रामकुमार, रामकेसर, नराता राम, प्रवीण, लखमीर, राजपाल, चमन लाल, रमेश, रामलग्न व अन्य मौजूद रहे।