वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में इंडिया की हार के लिए अनुष्का शर्मा को सोशल
मीडिया पर जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अब अनुष्का के बचाव में बॉलीवुड
सेलिब्रिटी आगे आए हैं।
विज्ञापन
देखिए, अनुष्का को सेलिब्रिटीज का 'विराट' समर्थन
2 of 7
सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में हिस्सा लेने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे ‘पंजाब दे शेर’ टीम के कप्तान सोनू सूद ने कहा कि हार-जीत हर मैच का हिस्सा है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के असफल प्रदर्शन के लिए उनकी दोस्त अनुष्का शर्मा को जिम्मेवार ठहराना गलत है।
विज्ञापन
देखिए, अनुष्का को सेलिब्रिटीज का 'विराट' समर्थन
3 of 7
सोनू सूद ने कहा कि किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। पर्सनल लाइफ में विराट-अनुष्का का रिश्ता उनकी मर्जी से है। अगर अनुष्का मैच देखने आई तो विराट की दोस्त होने के नाते आई। इसके लिए उन्हें परमिशन की जरूरत नहीं थी।
देखिए, अनुष्का को सेलिब्रिटीज का 'विराट' समर्थन
4 of 7
‘मुंबई हीरो’ टीम के खिलाड़ी सुनील शेट्टी ने कहा कि पूरी टीम इंडिया पिछले तीन महीने से अपना घर-परिवार छोड़कर आस्ट्रेलिया में थी। वर्ल्ड कप में हमने सभी मैच जीते। एक बुरे दिन के लिए टीम इंडिया को पूरा दोष नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, अनुष्का को सेलिब्रिटीज का 'विराट' समर्थन
5 of 7
सुनील शेट्टी ने कहा कि पूरा फिल्म जगत इन खिलाड़ियों के साथ है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनकी बेटी ने जन्म लिया, लेकिन वह मैच के कारण उसे देखने तक नहीं जा पाए। उनके इस जज्बे को सलाम करना चाहिए और टीम इंडिया पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, अनुष्का को सेलिब्रिटीज का 'विराट' समर्थन
6 of 7
बता दें कि बॉलीवुड के सितारे चंडीगढ़ में सेलिब्रिटी किक्रेट लीग के लिए जुटे हैं। लीग आज से शुरू हो रही है। ऐसे में वर्ल्ड कप में भारत की हार के साथ ही नरम पड़ा क्रिकेट का जोश सिटी ब्यूटीफुल में एक बार फिर चरम पर पहुंचने वाला है।
‘पंजाब दे शेर’ सीसीएल में शामिल होने वाली नौवीं टीम है। पहला मैच मंबई हीरोज और पंजाब दे शेर के बीच है। मुंबई हीरोज के कप्तान बॉबी देओल हैं और पंजाब दे शेर की कमान सोनू सूद के हाथों में है।