नाके पर एक कार रोकी गई और उसमे बोरियां भरी थी। पुलिस ने चैकिंग की तो बोरियों में जो भरा था, देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में कारवाई की गई।
विज्ञापन
2 of 7
पठानकोट में कार में भरा मिला एक करोड़ का कैश
घटना पंजाब के पठानकोट की है। नोटबंदी के बाद भी कैश मिलने का सिलसिला जारी है। कार में रखी बोरियों में एक करोड़ का कैश भरा हुआ था। पुलिस ने शाहपुर चौक पर एक निजी कार में बोरियों में भरकर एक करोड़ की नकदी ले जा रहे तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
3 of 7
पठानकोट में कार में भरा मिला एक करोड़ का कैश
इनमें एक बैंक मैनेजर, ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड शामिल है। पकड़ी गई नकदी में सिर्फ दस, पचास और सौ के नोट हैं। बैंक मैनेजर के अनुसार नकदी को वह बैंक हेडऑफिस से शाखा में शिफ्ट कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कैश और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
4 of 7
पठानकोट में कार में भरा मिला एक करोड़ का कैश
मामला वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर चौक में एक वर्कशॉप में रिपेयर की जा रही कार में कैश पड़ा है। थाना डिवीजन नं 1 की पुलिस प्रभारी हरकृष्ण सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और कैश बरामद किया।
विज्ञापन
5 of 7
पठानकोट में कार में भरा मिला एक करोड़ का कैश
पुलिस ने पीबी-06-9096 नंबर की इंडिगो कार को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं, कार ले जा रहे बैंक मैनेजर जतिंदर सिंह ने पुलिस को एक दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि यह कैश गुरदासपुर कोऑपरेटिव बैंक का है।
विज्ञापन
6 of 7
पठानकोट में कार में भरा मिला एक करोड़ का कैश
बैंक मैनेजर के अनुसार एक करोड़ की इस राशि को वह अपने बैंक के गुरदासपुर स्थित हेडऑफिस से पठानकोट शाखा में ट्रांसफर कर रहे हैं। पुलिस ने बैंक मैनेजर की बात नहीं मानी और कैश जब्त कर लिया। मैनेजर के साथ कार ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड भी थे।
कैश बरामद कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले के संदर्भ में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी।
- कंवरपाल सिंह, डीएसपी (डी)