फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेपः 'निर्भया' के साथ दरिंदगी करने वालों का एक और घिनौना सच आया सामने

Wed, 17 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
rohtak rape
युवती के साथ हैवानियत करने के बाद शव का क्षत विक्षत करके रोहतक में फेंकने वालों का एक ऐसा घिनौना सच सामने आया है, जानकर आप शर्मसार हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rohtak rape
दरअसल, युवती के साथ हैवानियत करने का आरोपियों को कोई पछतावा नहीं है। पता चला है कि वे एक और मर्डर करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह शराब के ठेके पर काम करने वाले अपने एक दोस्त से असलहा तक लेने के लिए आए थे, लेकिन दोस्त को आरोपियों की बातों पर यकीन नहीं हुआ। वह मान जाए, इसके लिए आरोपी उसे शव दिखाने के लिए घटना स्थल रोहतक तक लेकर गए।
विज्ञापन

3 of 13
rohtak rape
युवती का शव देखने के बाद आरोपियों के दोस्त को अच्छा नहीं लगा। वहां से लौटने के बाद उसने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर को सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि सुमित मृतक युवती के काफी दिन से पीछे पड़ा था। 9 मई को घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले युवती को कार में दिनभर घुमाया, उसके बाद उसके साथ रेप किया और झगड़े के कारण गुस्से में आकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

 

4 of 13
Rohtak gang rape
हत्या के बाद शव रोहतक की पार्श्वनाथ कॉलोनी में फेंक आए। दस मई को वह शराब ठेके पर काम करने वाले अपने दोस्त से मिले। दोस्त ने उनसे उस युवती के बारे में पूछा तो आरोपियों ने जवाब दिया कि हमने उसका काम तमाम कर दिया। ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। अब हमें असलहा चाहिए एक और का काम तमाम करना है। इस बात पर दोस्त को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 13
Rohtak gang rape
दोस्त ने बताया कि तुम लोगों की इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का काम कर सको। उसे विश्वास दिलाने के लिए आरोपी उसे रोहतक लेकर गए तो वहां क्षत -विक्षत शव देखकर आरोपियों के दोस्त के रौंगटे खड़े हो गए। उसने अपने दोस्तों से कहा कि तुम लोगों ने यह अच्छा नहीं किया। इसके बाद तीनों सोनीपत लौट आए। फिर इसी दोस्त ने एक पुलिसकर्मी के जरिए से पूरा मामला खोल दिया।
विज्ञापन

6 of 13
Rohtak gang rape
दोस्त से सारी कहानी जानने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सुमित के पास से हथियार भी बरामद हुए। लड़की की मां किडनैप की शिकायत दे चुकी थी, इसलिए पुलिस लड़की की फैमिली को लेकर रोहतक पहुंची, तब तक रोहतक पुलिस अज्ञात का शव समझकर इसे पोस्टमार्टम हाउस ले जा चुकी थी। यहां पर फैमिली वालों ने कपड़ों से बेटी के शव की पहचान की।
विज्ञापन

7 of 13
Rohtak gang rape
दरिंदगी के इस मामले में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने डीजीपी को जहां निर्देश दिए हैं, वहीं मामले से जुड़े हर पुख्ता सुबूत को संजीदगी से जुटाने को भी कहा है। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। सीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस तरह की घटनाएं समाज पर कलंक है।

8 of 13
rohtak rape
मृतक युवती के परिजनों ने आरोपी सुमित की मां शीला, भाई कुलदीप, अमित, वेद, नवीन व विनोद पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे। आरोपी के फैमिली से खुद को खतरा बताया था। इस पर पुलिस ने छह पर केस दर्ज कर लिया था। डीएसपी ने बताया कि इनसे भी पूछताछ की जा रही है। घटना में कहीं पर भी इनकी संलिप्तता या शह मिलती है तो इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

9 of 13
rohtak rape
आरोपियों का फिर से सात दिन का रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को सीजेएम निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया था। पुलिस ने अदालत को अवगत कराया कि आरोपी वारदात के पहले व बाद में बुलंदशहर व अजमेर गए थे। पुलिस आरोपियों को बुलंदशहर व अजमेर लेकर जाएगी, ताकि वहां से सबूत जुटाए जा सकें।

10 of 13
rohtak rape
दूसरी ओर, मृतक युवती के परिजनों ने अब एक और खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी का एक रिश्तेदार जिला पुलिस में नियुक्त है, जिसकी शह पर वह दबंगई करता रहा। इस कारण ही पहले शिकायत देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती के मामा ने रोहतक में रह रहे आरोपी के एक रिश्तेदार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका पर भी संदेह जताया है।

11 of 13
rohtak rape
परिजनों ने युवती की आईएमटी रोहतक में हत्या किए जाने की बात को भी झुठलाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सुमित का एक रिश्तेदार कांस्टेबल है और वह जिले में नियुक्त है। उसके नाम पर ही वह युवती के साथ दबंगई करता था। वह अपने रिश्तेदार का हवाला देकर खुलेआम गुंडागर्दी करने से पीछे नहीं हटता था।

12 of 13
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
परिजनों का कहना है कि जब पहले आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी थी तो पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। उसका फायदा उठाकर ही आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह सरेआम उनकी भांजी का अपहरण कर ले गया। उन्होंने आरोपी के रोहतक में रह रहे रिश्तेदार पुलिस के पूर्व अधिकारी की संलिप्तता की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

13 of 13
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
मामले में पुलिस हर पहलू को जांच का हिस्सा बना चुकी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को पहले ही शिकायत दिए जाने की जो बात कही जा रही है उसमें बाद में युवती के परिजनों ने ही आरोपी पक्ष से समझौता होने की बात कहते हुए आगे कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। ऐसे में किसी पुलिस कर्मी के दबाव की बात सही नहीं है। उसके बावजूद पुलिस इस मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरतेगी।
-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें