फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेपः इस शख्स ने हिम्मत दिखाई, तभी 'निर्भया' के हत्यारों को पुलिस पकड़ पाई

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
rohtak rape
अगर एक ये शख्स हिम्मत न दिखाता तो पुलिस रोहतक 'निर्भया' के हत्यारों तक कभी न पहुंच पाती। हर कोई ऐसी हिम्मत दिखाए तो बेटियां सुरक्षित रहें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rohtak rape
दरअसल, युवती के साथ हैवानियत करने वाले युवकों की पोल उन्हीं के एक दोस्त ने खोली। वह शराब के ठेके पर काम करता है। उसी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। उसी ने बताया कि सुमिल और विकास एक और मर्डर करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह उसके पास असलहा लेने के लिए आए थे, लेकिन उसे उन दोनों की बात पर यकीं नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 6
Rohtak gang rape
सुमित और विकास उसे यकीं दिलाने के लिए उस जगह ले गए थे, जहां पर उन्होंने युवती का शव फेंका था। शव का हाल देखकर उसे बहुत अफसोस हुआ और उसने पुलिस को सारी बात बता दी। युवक ने बताया कि सुमित मृतक युवती के काफी दिन से पीछे पड़ा था। 9 मई को घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले युवती को कार में दिनभर घुमाया, लेकिन वइ उसके साथ ये सब करेगा सोचा न था।

4 of 6
rohtak rape
युवक ने बताया कि दस मई को सुमित और विकास जब उससे मिले तो उसने उनसे उस युवती के बारे में पूछा तो आरोपियों ने जवाब दिया कि हमने उसका काम तमाम कर दिया। ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। अब हमें असलहा चाहिए एक और का काम तमाम करना है। इस बात पर उसको यकीन नहीं हुआ और कहा कि तुम लोगों ने इतना करने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
Rohtak gang rape
युवक ने बताया कि इतना सुनकर वे दोनों हंसने लगे। बोले, यकीं नहीं होता तो चलो हमारे साथ दिखाते हैं। फिर सुमित और विकास उसे रोहतक लेकर गए तो वहां क्षत -विक्षत शव देखकर आरोपियों के दोस्त के रौंगटे खड़े हो गए। उसने अपने दोस्तों से कहा कि तुम लोगों ने यह अच्छा नहीं किया। इसके बाद तीनों सोनीपत लौट आए। फिर उसने एक पुलिसकर्मी के जरिए से पूरा मामला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rohtak gang rape
युवक से सारी कहानी जानने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सुमित के पास से हथियार भी बरामद हुए। लड़की की मां किडनैप की शिकायत दे चुकी थी, इसलिए पुलिस लड़की की फैमिली को लेकर रोहतक पहुंची, तब तक रोहतक पुलिस अज्ञात का शव समझकर इसे पोस्टमार्टम हाउस ले जा चुकी थी। यहां पर फैमिली वालों ने कपड़ों से बेटी के शव की पहचान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें