रोहतक की 'निर्भया' के साथ दरिंदगी क्यों की गई, इसकी असली वजह सामने आ गई है। पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए पिता ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 8
rohtak rape
मृतक युवती के पिता ने बताया कि दो महीने पहले सुमित ने उसकी बेटी का रास्ता रोका था। इस पर बेटी ने उसे थप्पड़ मार दिया था और पुलिस से शिकायत की थी। तब पुलिस ने माफी मंगवाकर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद आरोपी सुमित की मां उनके घर आई और कहा कि कहा कि तुम्हारी बेटी भी तलाकशुदा है और हमारा बेटा भी। दोनों की शादी करवा देते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
rohtak rape
पिता ने बताया कि उनकी पत्नी ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया था, क्योंकि उसे सुमित का चरित्र पसंद नहीं था। रिश्ते से मना कर देने के बाद सुमित हाथ धोकर पीछे पड़ गया था। वह बेटी पर शादी का दबाव बनाने लगा था, मना करने पर धमकी देने लगा था। इसी रंजिश के चलते उसने साजिश रची और बेटी के साथ वो दरिंदगी कर दी कि हमारी रूह कांप गई देखकर।
4 of 8
Rohtak gang rape
बता दें कि पुलिस भी यही मान रही है कि आरोपियों ने हत्या अचानक नहीं की। यह सब साजिश के तहत किया गया। पुलिस अब सुमित व विकास की फोन कॉल निकाल रही है। इसके साथ आरोपी सुमित के भाई व मां के फोन की भी जांच की जा रही है। युवती की हत्या कहां पर की गई, इसको लेकर भी एफएसएल टीम असमंजस में है। सोमवार को भी रोहतक व सोनीपत एफएसएल की टीमें शव मिलने वाली जगह पर पहुंची।
विज्ञापन
5 of 8
rohtak rape
पुलिस ने जब सुमित को गिरफ्तार किया तो उसके पास हथियार था। पुलिस अभी तक यह भी नहीं जान पाई कि उसके पास हथियार कहां से आया। सुमित नौ मई को युवती को किडनैप करके सीधे खरखौदा के रास्ते रोहतक नहीं गए। उन्होंने रोहतक जाने के लिए सुनसान रास्ता चुना। वे पहले सोनीपत से रोहट पुल पर पहुंचे। इसके बाद ककरोई होते हुए महलाना गए।
विज्ञापन
6 of 8
Rohtak gang rape
महलाना से भठगांव, जसराणा, फरमाना पहुंचे और रोहतक में प्रवेश किया। पोलंगी होते हुए यह लोग भालौठ पहुंचे। इसके बाद इन लोगों ने कौन सा रास्ता चुना पता नहीं चल रहा। सोनीपत से भालौठ तक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कई जगह दिखे हैं। एसआईटी ने इस बात का खुलासा किया है। आरोपियों ने कार में फ्लैक्स भी लगा रखे थे। ऐसे में इस बात का पता भी नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
7 of 8
Rohtak gang rape
दूसरी ओर, आरोपियों से पुलिस 24 घंटे में कुछ नहीं उगलवा सकी है। आरोपियों ने सिर्फ खाना खाने के लिए मुंह खोला है। उधर, युवती की मां ने जिन छह अन्य लोगों पर आरोप लगाया है, उनके खिलाफ भी पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। पुलिस ने इन सभी छह को भी जांच में शामिल कर लिया था। हालांकि पुलिस की जांच में उनकी संलिप्तता का साक्ष्य नहीं मिल पाया है।
पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। मुख्य आरोपियों के अलावा जिन छह लोगों को जांच में शामिल किया गया है उनके वारदात में शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन उन्हें क्लीन चिट नहीं दी गई है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से हर सवाल का जवाब लेने का प्रयास किया जा रहा है।
- अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक