फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पत्नी संग फंदे पर झूला शख्स, वजह ऐसी, जानकर बेटा-बेटी के होश उड़े

Tue, 21 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
प​ति पत्नी ने जान दी
काफी समय से बीमार चल रही पत्नी के साथ शख्स फंदे पर झूल गया। वजह ऐसी सामने आई, जिसे जानकर मृतकों की बेटी और बेटे के होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प​ति पत्नी ने जान दी
मामला हरियाणा के रोहतक का है। पति-पत्नी ने रविवार शाम घर के पास खाली पड़े मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर बेटे ने जबरन दरवाजा खोला तो दोनों को फंदे पर देखकर उसकी चींख निकल गई। चींखने की आवाज सुनकर उसकी बहन किरण व अन्य परिजन भागे आए और दोनों को फंदे स उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
प​ति पत्नी ने जान दी
सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक दंपति के बेटे के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वही मृतकों के बेटे का कहना कि वे दोनों काफी समय से बीमार चल रहे ​थे और आज भी दवाई लेने जाने की बात कहकर घर से निकले ​​थे, लेकिन ऐसा कदम उठा लेंगे सोचा न था।

4 of 5
प​ति पत्नी ने जान दी
थाना इंचार्ज सुनीता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देखने से लगता है कि दोनों ने कुर्सी पर खड़े होकर फंदा लगाया है। इसके बाद कुर्सी को पैर से हटा दिया और दोनों फंदे पर लटक गए। जिस रस्सी से दोनों ने फंदे लगाया हुआ था। उसके बीच में एक गांठ थी। जिससे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि रस्सी छोटी पड़ने पर उन्होंने रस्सी में जोड़ लगाकर फिर दोनों ने इकट्ठे फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प​ति पत्नी ने जान दी
गांव खोखरा कोट के रहने वाले राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, उसका भाई राकेश व पिता राज सिंह सब्जी की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे मेरी बहन किरण आई और बोली की पुराने मकान में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। मां बिमला और पिता राज सिंह भी काफी देर से लौटे नहीं  थे। अनहोनी की आशंका से मैंने कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा तो मां बाप फंदे पर लटके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें