जैसे ही महिला ने तिरंगे में लिपटे सुहाग को देखा, उसकी चींख निकल गई। वह बेसुध हो गई और उसे देखकर तीन साल की बेटी फूट-फूट कर रोने लगी, देखिए।
विज्ञापन
2 of 7
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
माहौल इतना गमगीन हो गया कि हर किसी की आंख नम हो गई। कश्मीर के हाजिन में शनिवार देर रात शहीद हुए रोहतास के विक्रमगंज निवासी शहीद जवान ज्योति प्रकाश निराला का शव रविवार को चंडीगढ़ पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 7
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
जैसे ही शव पहुंचा, एयरफोर्स के अफसरों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद की पत्नी सुषमा नंद और उनकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी जिज्ञासा कुमारी मौजूद रहीं। वहीं जैसे ही शव पहुंचा, शहीद की पत्नी की चींख निकल गई और वे बेसुध हो गई।
4 of 7
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
शहीद जवान का पार्थिव शरीर हवाई जहाज में करीब ढाई बजे श्रीनगर से चंडीगढ़ लाया गया। तिरंगे में लिपटे कॉफिन में रखा शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही हवाई जहाज से उतारा गया और एयरफोर्स के छह जवान कॉफिन को लेकर श्रद्धांजलि स्थल की ओर चले तो सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
एयरफोर्स के अफसर और जवान सुर्ख आंखों से अपने तिरंगे में लिपटे साथी को देखकर भावुक तो हुए पर अपनी भावनाओं को कंट्रोल करते रहे। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही सम्मान के साथ रखा गया तो शहीद की पत्नी का हाल-बेहाल हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
शहीद ज्योति प्रकाश निराला
एयरफोर्स की एक महिला अधिकारी और एयरफोर्स अफसर की पत्नी उनको ढांढस बंधाती रहीं। मां सुषमा नंद को रोते देख उनकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी रोने लगी। जवानों और अफसरों की पत्नियां भी बच्ची और शहीद की पत्नी का हाल देखकर भाव-विह्ल हो गए।
दूसरी ओर, शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर उसी हेलीकाप्टर में सम्मान के साथ बिहार के लिए रवाना किया गया। बता दें कि शहीद ज्योति प्रकाश निराला वायु सेना के गरुड़ कमांडों में शामिल थे और वह हाजिन में एक आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।