फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मैच जीतने के बाद पत्नी से ऐसे मिले रोहित शर्मा, आज ही के दिन हुई थी शादी

Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने धर्मशाला वाला अपना बदला श्रीलंकाई टीम से आख़िरकार ले ही लिया। इसके साथ ही रोहित और उनकी पत्नी रीतिका के लिए आज का दिन बेहद ख़ास और ताउम्र याद रहने वाला बन चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
Rohit Sharma
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के तूफान में श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से साफ हो गई। मोहाली में खेले जा रहे दूसरे वनडे में रोहित ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 12 छक्के जड़े। रोहित की ही पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 382 रन बनाए। इस लाजवाब पारी को देखने के लिए उनकी पत्नी रितिका भी मैदान में मौजूद थीं और रोहित ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम व हमसफर को इस खास दिन पर खास तोहफा दे डाला। 
विज्ञापन

3 of 7
Rohit Sharma
दरअसल, रोहित और रीतिका ने आज के दिन ही शादी की थी। आज अपने शादी की सालगिरह पर रोहित ने अपनी पत्नी रीतिका को अपने दोहरे शतक का तोहफ़ा दिया है।

4 of 7
Rohit Sharma
दोहरा शतक जड़ने के बाद रोहित ने अपनी अंगूठी वाली अंगुली यानी  'इंडेक्स फिंगर' को किस करके रितिका की तरफ इशारा किया जो साफ संदेश था कि उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह को खास बना दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
Rohit Sharma
स्टैंड्स में बैठी रितिका भी इस दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इधर लोग रितिका को बधाई देने में जुटे थे लेकिन रितिका की आंखें रोहित से हट नहीं रही थीं। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। बताया जाता है कि रितिका ही रोहित की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Rohit Sharma
साल में सबसे ज्यादा छक्के
अब रोहित वनडे में भारत के साल के सबसे बड़े सिक्सर किंग बन गए हैं। इस मामले में  उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने साल 1998 में 40 छक्के जड़े थे, तो वहीं साल 2000 में सौरव गांगुली ने 35 और महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में वनडे में 34 छक्के  लगाए थे। अब रोहित सभी को पछाड़कर एक साल में कुल 41 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में नंबर एक पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rohit Sharma
सात दोहरे शतकों में से तीन रोहित के नाम :
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सात दोहरे शतक लगे हैं और इनमें से तीन रोहित के नाम दर्ज हैं। बाकी चार दोहरे शतक सहवाग, सचिन तेंदुलकर, मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल के नाम पर हैं। रोहित के नाम अब 173 एकदिवसीय मैचों में 16 शतक की मदद से 6417 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें