फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को जवाब देने को तैयार रॉक स्टार बाबा, कौन हैं ये और कैसी है इनकी लाइफ?

Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
देश के मशहूर रॉक स्टार बाबा पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का जवाब अपने ही अंदाज में देने के लिए तैयार हैं। जानिए कौन हैं ये और कैसी है इनकी लाइफ?
विज्ञापन

2 of 10
गुरमीत राम रहीम की फिल्म हरियाणा में टैक्स फ्री
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नई मूवी 'हिन्द का नापाक को जवाब' आज रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, मल्यालम, तेलगू और अंग्रेजी टाइटल के साथ रिलीज की जाएगी। राम रहीम ने 9 जनवरी को अपनी 5वीं मूवी का पोस्टर रिलीज किया था और 26 जनवरी को इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसने रिकॉर्ड बनाया था वो भी सबसे ज्यादा व्यूवर्स का।
विज्ञापन

3 of 10
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई इस फिल्म में गुरूमीत राम रहीम के साथ इस बार उनकी बेटी हन्नीप्रीत भी है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। जहां बताया गया है कि धर्म और जेहाद के नाम पर किस तरह आतंकवाद फैलाया जा रहा है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में हैं।

4 of 10
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक नया नया संदेश भी दुनिया को दिया है। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 10
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। पाकिस्तान भारत में जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है। इसलिए राम रहीम ने इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया। यह भी माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा।
विज्ञापन

6 of 10
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
हरियाणा सरकार ने राम रहीम सिंह की इस फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है। पंजाब एंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट-1955 की धारा-11 के तहत इस फिल्म के 200 प्रिंट को एक वर्ष के लिए को कर मुक्त किया गया है। वही, राम रहीम ने ऐलान किया है कि फिल्म से मिलने वाले मेहनताने से बोन बैंक (हड्डियों का बैंक) स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से हड्डी रोगों से प्रभावित लोगों को कृत्रिम की जगह प्राकृतिक हड्डी मिल सकेगी।

 
विज्ञापन

7 of 10
ram rahim singh hind ka napak ko jawab
बता दें ​कि बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।

8 of 10
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

9 of 10
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।
विज्ञापन

10 of 10
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम 65 सालों से चल रहा है। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरे के करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं, जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। डेरे के बारे में एक खास बात यह है कि सिरसा में सभी दुकानों के नाम के आगे सच शब्द लिखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें