फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर का दावा सच निकला, BSF डीजी ने कबूला

Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर यादव ने एक दावा किया था, जो सच साबित हुआ है। खुद बीएसएफ के डीजी ने जवान की बात को सही बताया है। जानिए मामला?
विज्ञापन

2 of 6
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
दरअसल, तेजबहादुर ने दावा किया था कि उसके पास करोड़ों के घोटाले के सबूत हैं। अगर उसे मीडिया के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया जाए तो वह इनका खुलासा कर सकता है। इसे बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। बता दें कि बीएसएफ के डीजी के के शर्मा ने मान लिया है कि बीएसएफ जवानों के मेस फंड में गड़बड़ियां हो रही हैं। यह सब ठीक नहीं है और वे इस मामले की जांच कराएंगे, ताकि सच की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

3 of 6
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
दूसरी ओर, तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने वीरवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उनके पति को सामने लाने की मांग की है, जिस पर आज सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि उन्हें पता ही नहीं है कि तेज बहादुर कहां हैं? आखिरी बार सात फरवरी को बात हुई थी। हम उनके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। कार्यालय के नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने हमें नहीं बताया कि वह कहां हैं या तो कोई जवाब ही नहीं दे रहे हैं।

4 of 6
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है। अंतिम बार तेज बहादुर ने बातचीत में कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
तेज बहादुर
गौरतलब है कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने नौ जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिये जाने वाले खाने को दिखाया था। यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था। उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती है। उसने कहा था कि पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा समेत कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस बीच तेजबहादुर ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। बल्कि उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वे बीएसएफ नहीं छोड़ सकते। इसके विरोध में तेज बहादुर राजौरी स्थित मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें