3 नकाबपोश बंदू की नोक पर शराब व्यापारी से साढ़े 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
3 नकाबपोश व्यापरी से लूट ले गए साढ़े 13 लाख रुपये, तस्वीरें
2 of 6
शराब व्यापारी के ऑफिस में 3 नकाबपोश युवक पिस्तौल के बल पर 3 मिनट में साढ़े 13 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात हरियाणा के करनाल में बीती रात सेक्टर-7 स्थित शराब व्यापारी के ऑफिस में हुई। मात्र तीन मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे पहले, लुटेरों का विरोध करने पर एक कैशियर को घायल कर दिया। लुटेरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
3 नकाबपोश व्यापरी से लूट ले गए साढ़े 13 लाख रुपये, तस्वीरें
3 of 6
पुलिस ने कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह पुलिस ने एरिया में चेकिंग की तो वहां से आरोपियों से गिरे ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। सेक्टर सात पॉश इलाके की कोठी नंबर 1552 शराब व्यापारी विजय सिंगला का ऑफिस है। रोजाना की तरह शराब व्यापारी विजय सिंगला व श्री देव वाइन इंडस्ट्रीज के कर्मचारी शराब के ठेकों की सेल का पैसा लेकर आये थे।
3 नकाबपोश व्यापरी से लूट ले गए साढ़े 13 लाख रुपये, तस्वीरें
4 of 6
कर्मचारी जैसे ही पैसे लेकर बोलेरो गाड़ी रात 10 बजकर 39 मिनट पर ऑफिस में आई, तभी पहले से बाहर इंतजार कर रहे तीन नकाबपोश हथियारबंद युवक अंदर पिस्तौल लेकर घुस गए। कमरे में कैश संभाल रहे कैशियर और अन्य कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। करीब तीन मिनट तक मारपीट करते हुए लुटेरे साढ़े 13 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 नकाबपोश व्यापरी से लूट ले गए साढ़े 13 लाख रुपये, तस्वीरें
5 of 6
मारपीट में कैशियर आशु शर्मा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार व डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने घटनास्थल का दौर कर नाकेबंदी कराई। शराब व्यापारी विजय सिंगला ने बताया कि उनके पास कई ठेके हैं। हर रोज कैश रात को यहां आता है। रात भी यह कैश लेकर गाड़ी आई थी। इसमें दो लाख 67 हजार रुपये कैश था और दो दिन बैंक की छुट्टी के कारण दस लाख 44 हजार रुपये पहले ही इकट्ठा हो रहा था।
3 नकाबपोश व्यापरी से लूट ले गए साढ़े 13 लाख रुपये, तस्वीरें
6 of 6
पुलिस जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि जांच के दौरान सोमवार सुबह ढाई लाख रुपये कोठी के नजदीक ग्रीन बेल्ट एरिया से बरामद कर लिए गए हैं। जो बदमाशों से गिर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वहीं पंकज नैन, एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार बदमाशों के लिए छापेमारी कर रही हैं।