मात्र सत्रह मिनट में सात बेखौफ बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
2 of 8
वारदात रेवाड़ी में हुई। बदमाशों ने घटना को दुकान का शटर उखाड़कर अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना बुधवार अलसुबह 3:28 से 3:45 के बीच की है। शहर के मोहल्ला खासापुरा निवासी तिलकराज गांधी की सर्कुलर रोड स्थित झज्जर चौक के पास श्रीगणेश इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है।
विज्ञापन
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
3 of 8
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा है। दुकान में दाखिल हुए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और अंदर से 11 एलईडी चोरी हैं। इस बीच करीब आठ बजे सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
4 of 8
फुटेज में कुछ बदमाशों के चेहरे ढके थे, जबकि और कुछ के चेहरे साफ दिख रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आए सात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि दो बदमाश सुबह 03:28 मिनट पर दुकान के सामने पहुंचे और इसके बाद कुछ सेकेंड में ही तीन और साथी आ गए।
विज्ञापन
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
5 of 8
कुल सात बदमाशों ने जैक से शटर उखाड़ा और दुकान में दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने करीब 3 लाख रुपये कीमत की 11 एलईडी उतार ली। एलईडी उठाने और निकालने के दौरान सीसीटीवी की केबल वायर 3:42 पर निकल गई, जिसके बाद दुकान में लगे चारों सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए और आगे की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
6 of 8
चोरों की बेफिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाखों के माल पर हाथ साफ करने के बाद चोरों की नजर गल्ले पर भी थी। दुकान के मालिक के मुताबिक गल्ले से दिन में आने वाला कैश रात को ही ले जाते हैं। केवल खुले कुछ सौ रुपये ही छोड़ते हैं। चोर उन पैसों को भी निकाल कर ले गए हैं।
विज्ञापन
PICS: 7 बदमाश, 17 मिनट और CCTV में कैद लूट
7 of 8
दुकान में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सड़क पार स्थित बैंक से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश की गई, जिससे चोर किस वाहन से आए थे, उसका पता लगाया जा सके। हालांकि बैंक के मुख्य द्वार पर लगा सीसीटीवी सिर्फ बैंक की सीढ़ियों तक ही दिखा रहा था, जिससे चोरों के वाहनों का पता नहीं चल सका।
एएसआई नरेश कुमार, जांचकर्ता, गोकल गेट चौकी ने बताया कि कुछ बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में सामने आए हैं। हालांकि तस्वीर बहुत साफ नहीं है, लेकिन हुलिए के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को दबोचकर चोरी किया हुआ माल बरामद किया जाएगा।