एक लुटेरा सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स शॉप में फायरिंग कर 12 लाख के गहने लूट कर फरार हो गया और 30 कदम की दूरी पर पुलिस मुंह फाड़े रह गई।
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
2 of 10
लुटेरा आराम से पैदल चलते हुए निकल गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने और आसपास के घरों में झांकने की औपचारिक कर्रवाई करती रही।
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
3 of 10
वारदात सोमवार सुबह सवा 11 और साढ़े 11 बजे के बीच हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तो मौके पर पहुंच गए मगर पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ा।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
4 of 10
सेल्समैन परमजीत सिंह को गोली मारकर लुटेरे ने करीब तीन ट्रे से गहने समेट कर अपने बेग में डाले। चश्मदीद पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने बताया कि फयरिंग की अवाज सुनकर देखने के लिए आए।
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
5 of 10
चश्मदीद गवाह ने लुटेरे को सड़क क्रॉस कर सेक्टर 22-ए के मकानों के बीच गली से फरार होते हुए देखा। लुटेरे ने काले रंग की टोपी और टीशर्ट पहनी हुई थी और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
6 of 10
दो दिन पहले लुटेरा इश्विंदर सिंह की दुकान पर आया था और सीडी के रेट पता करके गया था। सोमवार सुबह वह पास वाले एटीएम में भी गया था। इसके बाद वह सीधा करण ज्वेलर की दुकान में घुस गया था।
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
7 of 10
सेल्समैन परमजीत सिंह के अनुसार लुटेरा ग्राहक बनकर आया। उसने ब्रेसलेट देखने के बाद उसका वजन करने को कहा। सेल्समैन ब्रेसलेट तोलने लगा तो लुटेरे ने देसी कट्टा निकाला और ट्रिगर दबा दिया।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
8 of 10
कट्टे में गोली फंस गई। इस पर लुटेरे ने दूसरा देसी कट्टा निकाल लिया। सिर पर कट्टा तना देख वह डरकर एक तरफ हो गया और इस बीच लुटेरे ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कान को छू कर गुजरी।
ऐसा क्या हुआ, मुंह फाड़े देखती रह गई पुलिस
9 of 10
लूट की वारदात होने के बाद सबसे पहले पीसीआर मौके पर पहुंची। पीसीआर को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। चंद कदम की दूरी पर चौकी होने के बावजूद पुलिस 11:40 बजे पहुंची।
हाईटेक होने का दावा करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर जिप्सी हर चौराहे और एंट्री प्वाइंट पर तैनात होती है। इसके बावजूद लुटेरा दिनदहाड़े वारदात कर इन सभी को चकमा देकर फरार हो गया।