फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

Mon, 20 Apr 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरों ने दीवार में सेंधमारी करके चोरी का प्रयास किया। वारदात हरियाणा के जींद में घटी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर के छोटूराम किसान कॉलेज के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मिनी शाखा खोली गई है।
विज्ञापन

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

2 of 6
चोरों ने शनिवार मध्यरात्रि बैंक के मुख्य गेट के साथ लगती खिड़की के पास से दीवार को तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने बैंक की दीवार को दो जगह से तोड़ा। चोरों ने बैंक के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। अंदर घुसकर बैंक में रखे कंप्यूटर तथा अन्य उपकरणों की वायरों को तोड़ दिया और अन्य उपकरणों के साथ भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

3 of 6
इसी दौरान क्षेत्र में रात को गश्त कर रहा चौकीदार श्याम बहादुर वहां पर पहुंच गए। जब उसने बैंक के अंदर से कुछ तोड़ने की आवाज सुनाई दी तो वह बैंक के पास जाकर देखा। उसने जब बैंक के अंदर आवाज दी तो चोर पीछे के रास्ते से बनाए दीवार के सुराग से निकलकर फरार हो गए।

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

4 of 6
चौकीदार श्याम बहादुर ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में घटना की सूचना पाकर डीएसपी विजेंद्र बलहारा, शहर थाना प्रभारी संदीप हुड्डा व एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

5 of 6
बैंक अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात को बैंक के लाकर्स में लगभग आठ लाख रुपये की नकदी थी। चोरों ने घुसते ही पहले बैंक के कार्यालय के अंदर लगे वायरों को तोड़ा। वायरों को तोड़ने का मुख्य मकसद शायद सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को बंद करना था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। चोर जब तक चोर बैंक के लाकर्स तक पहुंचते तब तक चौकीदारी वहां पर पहुंच गया और उसके बाद वह खेतों के रास्ते होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI में चोरों ने लगाई सेंध, वारदात CCTV में कैद

6 of 6
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। फुटेज में बैंक के अंदर दो युवक दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने शाखा का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों में कुछ नहीं आया। लेकिन इस दौरान चोर लॉकर्स रूम के पास लगे कैमरों को नहीं तोड़ पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें