भिखारियों में दस हजार रुपये बांटना लुटेरों को महंगा पड़ गया। बस यही से पुलिस का शक यकीन में तब्दील हो गया। इसके साथ ही सेक्टर-17 स्थित आइएसबीटी से सिटी के ज्वेलर समीर जैन से हुई एक करोड़ 10 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए 1 करोड़ के लुटेरे, सनसनीखेज खुलासा
2 of 6
तीनों आरोपियों के पास से 89 लाख रुपये कैश बरामद हो गया है। तीनों को आइएसबीटी से उसी जगह से दबोचा गया जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। तीनों विदेश भागने की तैयारी में थे। एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के अनुसार सिकंदर रहमान उर्फ डैनी निवासी बुड़ैल समीर जैन की ज्वैलरी शॉप में गहनों पर हॉलमार्क लगाने का काम करता था। उसी ने वारदात की प्लानिंग बनाई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए 1 करोड़ के लुटेरे, सनसनीखेज खुलासा
3 of 6
दूसरा आरोपी जिम्मी बंसल निवासी बुड़ैल सेक्टर-19 में कपड़ों की फड़ी लगाता है। वहीं तीसरा आरोपी राहुल बगियाल मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। वर्तमान में राहुल बुडैल में ही रह रहा था और कुलचे की दुकान पर काम करता था। एसएसपी ने बताया कि डैनी को पूरी जानकारी थी कि समीर जैन कब-कब और कितने पैसे लेकर दिल्ली जाता है।
पकड़े गए 1 करोड़ के लुटेरे, सनसनीखेज खुलासा
4 of 6
एसएसपी ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी सिकंदर रहमान (डैनी) ने राहुल और जिम्मी के साथ वारदात को अंजाम दिया। तीनों ऑल्टो कार में बस स्टैंड की पिछली तरफ बनी फ्री पार्किंग में समीर जैन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही समीर जैन का भतीजा तुषार उन्हें वहां छोड़कर गया। डैनी ने राहुल और जिम्मी को भेजा। दोनों ने समीर जैन पर पीछे से हमला कर बैग छीन लिया। वहीं डैनी कार स्टार्ट कर बैठा हुआ था। उनके आते ही तीनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़े गए 1 करोड़ के लुटेरे, सनसनीखेज खुलासा
5 of 6
क्राइम ब्रांच डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि लूट की वारदात के बाद समीर जैन से जुड़े करीबियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके बाद सभी कर्मचारियों पर दिन-रात निगरानी रखी गई। आरोपी डैनी उस समय संदेश के घेरे में आया जब उसने एक मजार के बाहर भिखारियों में दस हजार रुपये बांटे। इसके बाद से क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लग गई। गिल ने बताया कि तीनों आरोपी लूट के बाद खुलेआम पैसा उड़ा रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि पैसे लूटकर उनका प्लान शहर से बाहर जाने का था। इसके बाद तीनों विदेश में आराम की जिंदगी काटने की तैयारी कर रहे थे। शनिवार को तीनों बाकी के बचे 89 लाख रुपये लेकर चंडीगढ़ से बाहर जाने के लिए सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचे। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंच गई और तीनों को दबोच लिया।