फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन है दीपा मलिक, कौन सी थी बीमारी, पति फौज में, क्या-क्या रिकार्ड?

Wed, 14 Sep 2016 09:37 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
deepa malik profile - फोटो : Amar ujala
रियो पैरालंपिक में इतिहास रचने वाली सोनीपत की दीपा मलिक को बेहद जानलेवा बीमारी थी। 183 टांके लगे थे। जानिए, इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
दीपा मलिक - फोटो : getty
सोनीपत के भैंसवाल गांव की दीपा मलिक ने स्पाइन ट्यूमर से जंग जीती और फिर खेल में मेडल के अंबार लगा डाले। पैरालंपिक मेडलिस्ट दीपा मलिक जिस समय ट्यूमर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही थी और घर में बिस्तर पर थी। उसी समय उनके पति कर्नल विक्रम सिंह कारगिल में देश के लिए जंग लड़ रहे थे। उस दौरान ही दीपा की स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी हुई और उनको 183 टांके लगे थे।
विज्ञापन

3 of 7
दीपा मलिक - फोटो : getty
सामाजिक कार्य और लिखने में रुचि रखती हैं दीपा: दीपा खेल में ही आगे नहीं है, वह वह सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लेखन भी करती हैं। गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कैंपेन चलाती है और सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। दीपा को लिखने का शौक है और वह अपनी बायोग्राफी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में लिखती हैं। 

4 of 7
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा मलिक ने अपनी उम्र से ज्यादा स्वर्ण पदक जीत कर जज्बे, जोश और जीवटता की मिसाल पेश कर दी है। दीपा की उम्र 46 साल है और उसके पास 50 से ज्यादा स्वर्ण पदक हैं। दीपा मलिक की सल्तनत केवल अपने ही देश में नहीं है, वह विदेशों में पहले भी अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। दीपा शॉट पुटर के अलावा स्विमर, बाइकर, जेवलिन व डिस्कस थ्रोअर है।
विज्ञापन

5 of 7
दीपा मलिक - फोटो : getty
7 साल पहले जीता था पहला पदक: दीपा ने 2009 में शॉट पुट में अपना पहला पदक(कांस्य) जीता था। इसके अगले ही साल ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन तीनों में गोल्ड मेडल जीते। उस साल दीपा के सितारे बुलंदी पर रहे और उसने चाइना में पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। वहां कांस्य जीतने वाली दीपा पहली भारतीय महिला बनीं।
विज्ञापन

6 of 7
Deepa Family Celebration - फोटो : ANI
दीपा की उपलब्धियां: दीपा ने 2011 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता तो उसी साल शरजहां में वर्ल्ड गेम्स में दो कांस्य पदक जीते। वर्ष 2012 में मलेशिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन व डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। 2014 में चाइना ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप बीजिंग में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। उसी साल इंच्योन एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीकर रिकॉर्ड बनाया। यह साल भी दीपा मलिक के लिए बेहतर रहा है और पैरालंपिक में रजत से पहले ही दुबई में ओसिएनिया एशियन चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण व शॉटपुट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपा मलिक - फोटो : getty
ये मिले अवार्ड: दीपा को राष्ट्रपति रोल मॉडल अवार्ड-2014, लीडर एशिया एक्सीलेंस अवार्ड-2014, लिम्का पीपल ऑफ द ईयर अवार्ड-2014, कांगो करमवीर पुरस्कार-2014, एमेजिंग इंडिया अवार्ड-2013, करमवीर चक्र अवार्ड-2013, अर्जुन अवार्ड-2012, एक्सीलेंस अवार्ड फॉर स्पोर्ट्स-2012, महाराणा मेवाड़ अरावली स्पोर्ट्स अवार्ड-2012, मिसाल ए हिम्मत अवार्ड-2012, महाराष्ट्र छत्रपति अवार्ड स्पोर्ट्स-2009-10, हरियाणा करमभूमि अवार्ड-2008, स्वावलंबन पुरस्कार महाराष्ट्र-2006 आदि से नवाजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें