फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश के सपने को पूरा न कर पार्ई बबीता फोगट

Fri, 19 Aug 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
vinesh phogat mother
ओलंपिक में भारत की सबसे कम उम्र की महिला पहलवान विनेश भले ही घायल होने के कारण जीत न पाईं हों, लेकिन उनकी मां की उम्मीदें अब दूसरी बेटी पर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vinesh Phogat mother
विनेश फोगट की मां प्रेमलता का कहना है कि विनेश अपनी वेट कैटेगरी में सबसे मजबूत दावेदार थी। ये दुर्भाग्य था जो उसके टखने में चोट लगी और क्वार्टरफाइनल मुकाबले से बाहर होना पड़ा। अब पदक की कमी उसकी दूसरी बेटी बबीता पूरी करेगी। गौरतलब है कि गुरुवार को बबीता 53 किलोग्राम भारवर्ग में भिड़ेगी। बबीता के पिता महावीर फोगट को पूरी उम्मीद है कि उसकी बेटी रियो में जरुर पदक लेकर आएगी और विनेश की कमी को पूरा करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Vinesh Phogat
प्रेमलता ने बताया कि चोट के बाद उनकी रियो में विनेश से फोन पर बात हुई। उसका एमआरआई कराया गया है, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। विनेश का परीक्षण करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि विनेश को लगभग दो सप्ताह मैट से दूर रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि विनेश फोगट को क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान चीन की सुन यानान के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी।

4 of 5
Vinesh Phogat
रियो गई महिला पहलवानों में मेडल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जाने वाली विनेश के परिवार वाले इससे निराश हैं। विनेश फोगट ने कहा था कि ओलंपिक के लिए रोजाना सुबह और शाम 6 घंटे की कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी है ताकि कोई कमी न रह जाए। काफी इंतजार व संघर्ष के बाद ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है, जिसे बेकार नहीं जाने दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
विनेश फोगट की महिला साथी साक्षी मलिक ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बना चुकी हैं। गीता, बबीता, रितु, संगीता, विनेश और प्रियंका ये सभी महिला पहलवान महावीर फोगट के नेतृत्व में कुश्ती के गुर सीखकर वर्ल्ड लेवल की रेसलर बनी हैं। गौरतलब है कि अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल पहलवान महावीर फोगट के जीवन पर ही आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें