देश के 11 ऐसे गांवों के बारे में आपको बता रहे हैं, जहां रहने वाले लोगों ने कभी थाने की दहलीज के अंदर कदम नहीं रखा। ये रही पूरी जानकारी।
विज्ञापन
2 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
ये गांव हैं, हरियाणा के भिवानी जिले। ये गांव प्रदेश भर के लिए अमन-चैन और भाईचारे का उदाहरण बने हैं। इन गांवों में विगत तीन से लेकर 14 साल के दौरान कभी ऐसी नौबत नहीं आई कि ग्रामीणों को पुलिस थाने जाना पड़ा हो। छोटे-मोटे मामलों को ग्रामीण मिल-बैठकर सुलझा लेते हैं। लोहारू थाना अंतर्गत गांव झांझड़ा हसनपुर के लोग पिछले 14 साल के दौरान कभी थाने नहीं गए।
विज्ञापन
3 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का मानना है कि थाने में जाने के बाद न केवल भाईचारा बिगड़ेगा बल्कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर में आर्थिक नुकसान भी होगा। खास बात यह है कि गांव के विवाद पंचायती स्तर पर ही निपटा लिए जाते है और वर्षों से कोई मामला थाने नहीं पहुंचा है।
माईखुर्द : करीब 16 सौ की आबादी वाले इस गांव में पिछले 15-16 साल से कोई भी विवाद थाने तक नहीं पहुंचा है। एक व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए थे मगर वह जांच में ह्दयघात निकला।
4 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
झांझड़ा हसनपुर : लोहारू थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इस गांव में पिछले 13-14 साल से कोई भी ग्रामीण थाने नहीं पहुंचा। न तो यहां कोई बड़ा विवाद हुआ और छोटे-मोटे झगड़े ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे में निपटा लिए।
ढाणी कुशाल: करीब साढ़े चार साल पहले गांव के कुछ युवा हत्या के मामले में नामजद हुए। मगर बाद में बरी हो गए। इसके अलावा पिछले साढ़े चार के दौरान गांव में कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। ग्रामीण पंचायती फैसलों पर यकीन करते है और सभी विवाद पंचायती स्तर पर ही निपटा लिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
लालावास : करीब 825 वोटों वाले इस गांव में पिछले आठ साल से कोई झगड़ा या अन्य विवाद का मामला थाने नहीं पहुंचा। ग्रामीण भी आपसी भाईचारे और पंचायती फैसलों में विश्वास करते है और विवादों को थाने-चौकी या कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाए अपने स्तर पर निपटाते हैं।
सुखपुरा : इस गांव के ग्रामीणों को याद नहीं कि वे अंतिम दफा थाने कब गए थे। ग्रामीणों की माने तो पिछले 10-12 साल तक तो पक्का गांव का कोई विवाद थाने नहीं पहुंचा है। सारे विवाद आपसी सहमति से बैठक या पंचायत कर निपटा लिए जाते है।
विज्ञापन
6 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रेरणा स्रोत गांव
लोहारू------गांव झांझड़ा हसनपुर
सिवानी------गांव चनाना, देवसर, बख्तारपुर
बाढ़डा-------गांव माई खुर्द, कुब्जानगर
बौंद----------गांव जयश्री
बवानीखेड़ा----सुखपुरा, ढाणी कुशाल, जयमलपुरा
तोशाम-------गांव लालावास
विज्ञापन
7 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
आपराधिक घटनाओं को रोक गांव में भाईचारा स्थापित करने वाले इन 11 गांवों को पिछले सप्ताह हुए डीजीपी केपी सिंह के पंचायती राज में पुलिस की भूमिका कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया। डीजीपी के भाषण के बाद इन पंचायतों को सम्मानित किया जाना था मगर भाषण खत्म होते ही अफरा तफरी मची और एक-दो पंचायतों को छोड़ बाकी किसी पंचायत को सम्मानित नहीं किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी इन्हें सम्मानित करने की बात कही गई मगर सम्मानित नहीं किया गया। इसकी टीस गांव के सरपंचों के मन में भी है।
8 of 9
हरियाणा के अनोखे 11 गांव
- फोटो : अमर उजाला
ढाणी कुशाल गांव की सरपंच निशा देवी कहती हैं कि विवादों को थाने या कोर्ट में ले जाने की बजाए गांव के चार-पांच पंचायती आपस में मिलकर समाधान कर देते है। गांव में सभी भाईचारे के साथ रहते है। लालावास गांव के सरपंच धर्मपाल सिंह कहते हैं कि गांव में कोई बड़ा विवाद हुआ नहीं और छोटे-मोटे पंचायती या आपसी भाईचारे से निपटा लिए। पूरा गांव शांतिपूर्ण भाईचारे से रहता है।
सुखपुरा गांव के सरपंच जसबीर सिंह कहते हैं कि पहले मुंढाल चौकी लगती थी और अब बवानीखेड़ा थाना। ना चौकी तक कोई मामला पहुंचा और ना थाने तक। उन्हें याद नहीं पिछले 10-15 वर्षों में गांव में कोई विवाद हुआ हो। माईखुर्द गांव के सरपंच अनिल कुमार कहते हैं कि गांव में बच्चों, युवाओं को घर से ही ऐसे संस्कार दिए जाते है कि वे झगड़ने की बजाए आपसी भाईचारे में रहना ज्यादा पसंद करते है। यहीं कारण है कि 15-16 साल में भी कोई विवाद थाने तक नहीं पहुंचा है।