फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक की शादी की तारीख तय, अर्जुन अवार्डी पहलवान से हुआ था प्यार

Sun, 01 Jan 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की शादी की तारीख तय हो गई है। वे अर्जुन अवार्डी पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Sakshi malik with satyawart kadian - फोटो : अमर उजाला
जानकारी देते हुए सत्यव्रत कादियान ने बताया कि परिवार वालों ने तारीख निकलवाई है। 2 अप्रैल को वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। परिवार वालों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
सत्यव्रत ने बताया कि वे और साक्षी अभी प्रो रेसलिंग लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके खत्म होते ही वे भी तैयारियों में जुट जाएंगे। शादी बहुत धूमधाम से होगी और उन्हें भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।

4 of 6
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की सगाई 16 अक्तूबर को हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध था और उनकी यह लव स्टोरी अखाड़े से ही शुरू हुई थी। उनकी प्रेम कहानी हिन्दी मूवी 'सुल्तान' से काफी मिलती जुलती है।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
सत्यव्रत साक्षी से एक साल छोटे है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। सत्यव्रत कादियान रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं और वह 97 किलो वेट कैटेगरी में खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। गुड़गांव में आयोजित भारत केसरी दंगल में सत्यव्रत तीसरी पोजीशन पर रहे थे। इसके अलावा, सत्यव्रत भारत केसरी और चंबल केसरी जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें