फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः 6 दिन बाद पीड़िता ने हिलाए होंठ, फूट-फूट कर रोई, मां का हाथ पकड़ बोली...

Tue, 18 Sep 2018 11:26 AM IST
मनीष कुमार, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की मां
विज्ञापन
रेवाड़ी में गैंगरेप के 6 दिन बाद पीड़िता ने बोलने की कोशिश की, इससे पहले वह कुछ कह पाती फूट-फूट कर रोने लगी। फिर मां का हाथ पकड़कर बोली...
विज्ञापन


दर्द इतना था कि थोड़ा सा बुदबुदा सकी, खाना खाने की इच्छा जताई। यह सुनते ही मां भी फूट-फूट कर रोने लगी। फिर वो दौड़कर गई और बेटी के लिए खाना, जूस लेकर आई। माहौल एक बार तो गमगीन हो गया, पर पीड़िता को खाना खिलाने के लिए सभी ने अपनी भावनाओं पर काबू रखा। कुछ समय आराम करने के बाद उसकी काउंसिलिंग शुरू की गई।

जब काउंसलर ने उससे बातचीत की तो उसने होठ खोले। यह पूछने पर कि अब तुम कैसा महसूस कर रही हो, तो धीमी आवाज में कुछ बुदबुदाने के बाद छात्रा रोने लगी। फिर काउंसलर ने कहा कि इस हादसे को तुमको भूलना होगा अन्यथा शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस पर छात्रा के आंखों से आंसू टपक पड़े। इसके बाद मां ने काउंसिलिंग रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप
इससे जाहिर होता है कि पीड़िता घटना के छह दिन बाद भी सदमे से उबर नहीं पाई है। वहीं, पुलिस भी उसके साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ पहीं पाई है, जबकि पकड़े गए अन्य तीन आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। देश शाम सिविल अस्पताल के एसएम डॉ. सुदर्शन पवार को भी लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं, नए एसपी राहुल शर्मा ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले, बताते हैं कि छात्रा परिजनों से भी बातचीत नहीं कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीड़िता को विशेष रूम दिया गया है। उसमें केवल उसके परिजन ही उसके साथ हैं।

मेडिकल अधीक्षक डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि पीड़ित छात्रा पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी देखभाल का पूरा बंदोबस्त है। आठ नर्सें समय-समय पर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। डॉक्टर भी 24 घंटे उपलब्ध हैं। कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। पीड़िता को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें