फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में 7 ऐसे चौंकाने वाले खुलासे, पढ़कर खौल जाएगा खून

Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 14
रेवाड़ी गैंगरेप
छात्रा  के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्हे पढ़कर आपका खून खौल जाएगा। 10 क्लिक में पढ़ें जांच रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 14
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
आरोपियों में सेना का जवान भी
हरियाणा में छात्रा से दुराचार मामले में जिन तीन आरोपियों की पहचान अब तक हुई है, उसमें से एक आरोपी सेना का जवान पंकज भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यही जवान इस दुष्कर्म प्रकरण का मुख्य आरोपी है। इस जवान के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और इसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम राजस्थान भी रवाना कर दी है। आरोपी जवान राजस्थान के कोटा स्थित आर्मी की एक यूनिट में तैनात है।
विज्ञापन

3 of 14
रेवाड़ी गैंगरेप
एसआईटी कर रही जांच
दूसरी ओर, इस मामले की गंभीरता और आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए डीजीपी बीएस संधू के निर्देश पर एसआईटी भी गठित कर दी गई है। एसआईटी साउथ रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी श्रीकांत जाधव की अध्यक्षता में काम करेगी। जबकि एसआईटी में एसपी नूंह नाजनीन भसीन, डीएसपी कोसली, डीएसपी महेंद्रगढ़, महिला थाना प्रभारी रेवाड़ी, थाना प्रभारी नूंह, जिला निरीक्षक नूंह, आईटी सेल रेवाड़ी इंचार्ज को शामिल किया गया है। डीजीपी संधू ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास जिलों के सभी एसपी को भी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर काम करने के भी निर्देश दिए हैं।

4 of 14
फाइल फोटो
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में जिस स्तर पर पुलिस ने लापरवाही बरती है उसको भी जांच के दायरे में शामिल किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों द्वारा परिवार को घर जाकर धमकी देने की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में फिलहाल तीन को नामजद किया गया है। जांच चल रही है इसलिए जो भी इसमें शामिल है उनको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

5 of 14
gangrape
पुलिस की 8 टीमें कर रहीं जांच
गैंगरेप की जांच में पुलिस की आठ टीमें लगी हुई है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने चार टीमें बनाई थीं। रेवाड़ी की दो टीमें थीं। अब एसआईटी के अलावा टीम की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। एसआईटी जांच टीम का नेतृत्व कर रही नूंह की एसपी नाजमीन भसीन ने रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित एडीजीपी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले में हर पहलु की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

6 of 14
rape rewari
सुराग देने वाले को एक लाख का ईनाम
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को सीबीएसई की इ छात्रा का अपहरण किया गया था। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ महेंद्रगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे कनीना क्षेत्र के पास छोड़ दिया गया था। उधर, आरोपियों की सूचना देने वालों को 1 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है। अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों पंकज, मनीष और नीशू की पहचान हो गई है। लेकिन इस केस में कुछ और युवकों के शामिल होने की भी आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन

7 of 14
gang rape car
सेना ने भी शुरू की जांच
पुलिस ने इसकी सूचना सेना को दे दी है और सेना ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार पुलिस से प्राप्त जानकारी के बाद इस जवान की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। सेना के एक अफसर ने बताया कि सेना इस मामले में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। क्योंकि जवान पर गंभीर आरोप है। लेकिन शनिवार देरशाम तक जवान की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

8 of 14
RAPE - फोटो : SELF
आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड
मेवात एसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मालूम चला है कि पंचायत स्तर पर कुछ शिकायतें निपटाई गई थीं। पत्रकार वार्ता के बाद एसआईटी प्रमुख ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से भी बात की।

9 of 14
Rape rewari
रविवार को फौजी की छुट्टी होगी खत्म
आरोपी फौजी पंकज की रविवार को छुट्टी खत्म हो जाएगी। पुलिस की मानें तो आरोपी पंकज 10 दिन की छुट्टी पर आया था। वह राजस्थान के कोटा जिले में तैनात है। पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई है। पंकज की नवंबर में शादी हुई थी। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। बताया जाता है कि मनीष और पंकज चचेरे भाई हैं, जबकि निशू उनका साथी है।

10 of 14
rape
यदि हमारा जवान शामिल तो मिलेगी कड़ी सजा : सेना
हरियाणा के रेवाड़ी में टॉपर छात्रा से गैंगरेप मामले में जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिम कमांड ने कहा है कि आर्मी के जवान ने यदि ऐसा कृत्य किया है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए सेना पुलिस की हरसंभव मदद करेगी। दक्षिण-पश्चिम कमान लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मेथसन ने पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मामले के तहत रेवाड़ी में 19 साल की छात्रा के साथ हुए रेप मामले में हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि वारदात का मुख्य आरोपी भारतीय सेना में काम करता है। आरोपी राजस्थान में ही तैनात है।

11 of 14
drink and rape
गैंगरेप पीड़ित छात्रा से मिलीं एसआईटी प्रमुख
एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने शनिवार सुबह पीड़ित छात्रा से मिलने नागरिक अस्पताल पहुंचीं। छात्रा से बातचीत के बाद चिकित्सकों से बात की। पीड़ित छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अभी तक सदमे से उबर नहीं पाई है। एसआईटी प्रमुख ने एडीजीपी कार्यालय में मीडिया से कहा कि मामले में शामिल आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों की तलाश के लिए रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले की सीआईए पुलिस के साथ तीनों टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापमारी की। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

12 of 14
Rape, Gangrape
महिला आयोग ने डीजीपी संधू से मांगी अपडेट
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू को रेवाड़ी जिले की 19 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में जल्द से जल्द जांच कर सूचना देने के निर्देश दिए हैं। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग वारदात की निंदा करता है और मामले में जल्द ताजा जानकारी देने के लिए डीजीपी संधू को लिखा है।

 

13 of 14
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
इस मामले में सेना के एक जवान पंकज की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम राजस्थान पहुंच चुकी है। छापामारी चल रही है। तीनों आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। आगामी जांच केलिए एसआईटी गठित कर दी है।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन

14 of 14
रेवाड़ी गैंगरेप
अभी तक जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई है। अन्य आरोपियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कई ठोस सबूत जुटाए हैं। पीड़िता का 164 के बयान दर्ज किये हैं। नौ टीमें आरोपियों का पकड़ने में लगी हैं। इनमें आठ ऑफिसर शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नाजमीन भसीन, एसपी नूंह व एसआईटी प्रमुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें